गिरिडीह सांसद की पहल से बदले गये विधुत ट्रांसफार्मर

गांव में बहाल हुआ जलापूर्ति, लोगो ने ली चैन की सांस सोमवार को नावाडीह प्रखण्ड पंचायत के दहियारी ग्राम पुरानी दहयारी में स्थित ग्रामीण जलापूर्ति योजना मे लगे ट्रांसफर्मर विगत 15 दिनो से खराब रहने के कारण गांव मे जलापूर्ति बाधित था। पंचायत के जनप्रतिनिधि के द्वारा सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी को ट्रांसफ

Jun 17, 2024 - 06:39
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-06-17-at-12.02.56-PM.jpeg

सोमवार को नावाडीह प्रखण्ड पंचायत के दहियारी ग्राम पुरानी दहयारी में स्थित ग्रामीण जलापूर्ति योजना मे लगे ट्रांसफर्मर विगत 15 दिनो से खराब रहने के कारण गांव मे जलापूर्ति बाधित था। पंचायत के जनप्रतिनिधि के द्वारा सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी को ट्रांसफर्मर खराब होने को लेकर अवगत कराया। माननीय सांसद महोदय ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग एव जलापूर्ति विभाग के उच्च आधिकारियो से बात करके समस्या का निदान करवाया। गांव मे पुनः नया ट्रांसफर्मर लगा जिससे गांव मे फिर से जलापूर्ति बहाल हुआ। इसके लिए सांसद महोदय को ग्रामीणों ने धन्यवाद एव आभार जताया। नया ट्रांसफर्मर का उदघाटन आजसू पार्टी केन्द्रिय सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि सुरेश महतो, स्थानीय मुखिया मति धानेश्वरी देवी एवं जिला परिषद सदस्य महेन्द्र प्रसाद संयुक्त रूप से किया। मौके पर आजसू पार्टी केन्द्रिय सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि सुरेश महतो, उप मुखिया पूजा नायक, पं समिति सदस्य सरोजा देवी, नितेश महतो, ठाकुर महतो, काली चरण साव, घनश्याम पंडीत, ईश्वर साव, बासुदेव गोप, कृष्णा नायक, संतोष साव, गंगा सागर तुरी मुख्य रूप से उपिस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User