गिरीडीह में साढ़े पांच करोड़ की लागत से निर्माणाधीन पुल गिरा

बिहार के बाद अब झारखंड में भी एक निर्माणाधीन पुल गिर गया है। गिरिडीह में साढ़े पांच करोड़ की लागत से अरगा नदी पर बन रहा पुल धराशायी हो गया। बताया जाता है कि तेज बारिश के बाद पुल का पिलर धंस गया जिसके बाद गार्डर टूटने से पुल जमींदोज हो गया। आपको बता दें कि इससे पहले बिहार में 11 दिनों में 5 पुलों के

Jun 30, 2024 - 14:53
Updated: 2 years ago
0 0
after_bihar_bridge_under_construction_collapsed_in_jharkhand_debris_flowed_see_pictures_1719740932.jpg

बिहार के बाद अब झारखंड में भी एक निर्माणाधीन पुल गिर गया है। गिरिडीह में साढ़े पांच करोड़ की लागत से अरगा नदी पर बन रहा पुल धराशायी हो गया। बताया जाता है कि तेज बारिश के बाद पुल का पिलर धंस गया जिसके बाद गार्डर टूटने से पुल जमींदोज हो गया। आपको बता दें कि इससे पहले बिहार में 11 दिनों में 5 पुलों के गिरने की खबर सामने आ चुकी है।

बिहार में पुलों के लगातार धराशायी होने की खबर के बीच अब झारखंड में भी एक निर्माणाधीन पुल गिर गया है। गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड में अरगा नदी पर बन रहे पुल का पिलर धंस गया जिससे गार्डर टूटा और पुल जमींदोज हो गया।

यह पुल फतेहपुर-भेलवाघाटी सड़क पर कारीपहरी गांव में अरगा नदी के ऊपर बनाया जा रहा था जो मानसून की पहली बारिश भी नहीं झेल पाया। दरअसल शनिवार की शाम में हुई मूसलाधार बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User