गैरजनपद से भटक कर रायबरेली पहुंची महिला को वन स्टाप टीम ने परिजनो को सौंपा

निर्भया जैसा वीभत्स कांड ने समूचे देश के जडो को हिला कर रख दिया जिसने भी सुना वो सहम सा गया, वीभत्स घटना ने सरकार की आंखे खोलकर रख दी,तात्कालीन सरकार को सोचने पर मजबूर कर दिया जिसके बाद सरकार ने पीड़ित महिलाओं की मदद करने के लिए एक ही छत के नीचे हर तरीके की सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से वन स्टॉ

Jan 31, 2025 - 15:46
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-01-31-at-8.38.26-PM.jpeg

निर्भया जैसा वीभत्स कांड ने समूचे देश के जडो को हिला कर रख दिया जिसने भी सुना वो सहम सा गया, वीभत्स घटना ने सरकार की आंखे खोलकर रख दी,तात्कालीन सरकार को सोचने पर मजबूर कर दिया जिसके बाद सरकार ने पीड़ित महिलाओं की मदद करने के लिए एक ही छत के नीचे हर तरीके की सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से वन स्टॉप सेंटर को हर जिले में खोला, आज वन स्टाप सेंटर की टीम देवदूत बनकर सभी प्रकार के हिंसा से पीड़ित महिलाओं का सहारा बन रही है,वन स्टाप सेंटर मतलब एक ही स्थान से तमाम तरह से पीडितो की मदद, सेंटर को मिली शासनिक शक्तियों से हो रही पीडितो की मदद समाज में सकारात्मक संदेश जा रहा, दरअसल बीते दिन जिला प्रतापगढ़ थाना - कुंडा निवासी 19 वर्षीय रूची अस्वस्थ रूप में भटकते हुए वीवीआईपी जिला रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र के गलियों तक पहुंच आयी लोगो ने मदद करने का प्रयास किया पर महिला कुछ भी बताने में असमर्थ थी जिससे लोगो द्वारा संदिग्ध महिला की सूचना भदोखर पुलिस को मिलती है, महिला पुलिस से सही तरीके से कुछ भी बता नहीं पा रही थी। जिसके उपरान्त पुलिस द्वारा वन स्टाप सेंटर से सूचित किया गया सूचना मिलते ही वन स्टाप टीम सक्रिय होती और महिला को रेक्सिव कर सेंटर में लाती जहां उसे अस्थायी आश्रय देते हुए उसकी ठीक-ठाक देखभाल की जाती और उसका स्वास्थ्य पहले से बेहतर होता और वन स्टाप सेंटर के स्टाफ के साथ घुल मिल जाती है हालांकि परिजनों के बारे में कुछ भी सही से नही बता पा रही थी वन स्टाप सेंटर की टीम द्वारा तमाम सोर्सो महिला परिजनों को ढूढवाने का प्रयास किया जाता अंततः महिला की पहचान रूची नाम से होती है व उसके परिजन प्रतापगढ़ जिले निवासी के निवासी बताए जाते हैं सूचना मिलते ही परिजन वन स्टाप सेंटर रायबरेली पहुंच जाते हैं।

स्टाप सेंटर की टीम की मेहनत, महिला का डर हुआ दूर

संबंधित मामले में जब वन स्टाप सेंटर मैनेजर रायबरेली आस्था सोनकर बात की गयी तो उन्होंने बताया कि महिला पूर्ण रूप से स्वस्थ्य नही थी जब उनकी टीम ने रेस्क्यू किया तो काफी डरी हुई थी सेंटर में लाया गया स्टाप टीम द्वारा बेहतरीन देखभाल की गई तो पहले से काफी सुधार हुआ है और स्टाप टीम से घुल मिल गयी अब, ऐसे लोगो को देखकर डर सी जाती थी अब ऐसा नही है परिजन को देखते पहचान भी गयी प्रतापगढ़ से आए परिजनों को लिखा पढी के पश्चात महिला उनके परिजनों को सौंप दिया गया स्थितियों को देखते हुए वन स्टाप सेंटर प्रतापगढ़ को सूचित किया गया और परिजनो को वन स्टाप सेंटर प्रतापगढ़ से शासन की ओर से मिलने वाली सुविधाओं को दिलवाने का आश्वासन दिया गया।

सेंटर स्टाफ व रायबरेली पुलिस की सराहना और कुंडा पुलिस की फजीहत

सम्बन्धित मामले में जब परिजन से सम्पर्क कर बात करने की कोशिश गई, तो रायबरेली पुलिस व वन स्टाप सेंटर की कार्यशैली की सराहना करते हुए परिजन ने सम्बन्धित मामले प्रतापगढ़ के कुंडा पुलिस पर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए मामले में बडी लापरवाही बरतने के किस्से सुना डाले।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User