गोकशी साजिश में फंसे हिंदू योद्धा परिवार के संस्थापक विश सिंह कांबोज, पुलिस ने कर दिया इलाज

सहारनपुर थाना सरसावा क्षेत्रांतर्गत अंबाला हाईवे पर गोवंश के चार कंकाल रखकर जाम लगाना हिंदू योद्धा परिवार के संस्थापक विश सिंह कांबोज को भारी पड़ गया। सरसावा पुलिस ने विश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि गोकशी करने वाले आरोपी के दोस्त के कहने पर दूसरे गोकश को फंसाने के लिए पूरी साज

Mar 12, 2025 - 06:51
Updated: 1 year ago
0 0
IMG-20250312-WA0011.jpg

सहारनपुर थाना सरसावा क्षेत्रांतर्गत अंबाला हाईवे पर गोवंश के चार कंकाल रखकर जाम लगाना हिंदू योद्धा परिवार के संस्थापक विश सिंह कांबोज को भारी पड़ गया। सरसावा पुलिस ने विश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि गोकशी करने वाले आरोपी के दोस्त के कहने पर दूसरे गोकश को फंसाने के लिए पूरी साजिश रचकर जाम लगाया था। इसके बदले विश सिंह कांबोज ने पेशगी के तौर पर 50 हजार रुपये भी लिए थे। आरोपी दोस्त ने ही गोवंश कई माह पुराने चार मुंह के कंकाल भी दिए थे, जिनकों सड़क पर रखकर जाम लगाया गया। पूछताछ में आरोपी ने पूरी साजिश से पर्दा उठा दिया है। पुलिस ने अदालत में पेशकर आरोपी जेल भेज दिया है, जबकि आरोपी दोस्त फरार है। पुलिस के मुताबिक साजिश के तहत हिंदू योद्धा परिवार के संस्थापक विश सिंह कांबोज ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर लोगों में वैमनस्य फैलाने और दो समुदाय के बीच माहौल खराब के उद्देश्य से भी जाम लगाया है। आरोपी का दोस्त टीपू कुरैशी निवासी 62 फुटा रोड भी मुकदमें नामजद है, जो फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी आरोपी ने कई माह पुराने गोवंश के मुंह के कंकाल विश सिंह कांबोज को उपलब्ध कराए थे, जिनको हाईवे पर रखकर विश सिंह कांबोज ने जाम लगाया। टीपू कुरैशी अपने दुश्मन को फंसाना चाहता था। इसलिए उसने विश सिंह कांबोज के जरिए दुश्मन को गोकशी में फंसाने को जाम लगवाया।अंबाला हाईवे पर जाम लगाते हिंदू योद्धा परिवार के कार्यकर्ता।

ऑडियो भी आया सामने, गोकशों से संपर्क होने की भी चर्चा विशं कांबोज ने हिंदू योद्धा परिवार के नाम से संगठन बना रखा है, जिसमें कई युवाओं को भी संगठन से जोड़ रखा है। पुलिस के मुताबिक एक ऑडियो भी विश सिंह कांबोज के पास से बरामद हुआ है, जिसमें पूरी साजिश को लेकर चर्चा की जा रही है। आरोप है कि विश सिंह कांबोज लंबे समय से गोकशों के संपर्क में है, जो इन्हें पकड़ने वाला डर दिखकर अवैध वसूली भी करता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User