गोचरा निराश्रित गोआश्रय स्थल का नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण

गौशाला देखकर प्रशन्न हुए प्रमुख सचिव, नोडल अधिकारी ने की प्रशंसा रिपोर्ट : शशांक सिंह नोडल अधिकारी, प्रमुख सचिव परिवहन एल● वेंकटेश्वर लू ने राही ब्लाक स्थित गोचरा निराश्रित गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार को निर्देश दिया कि आश्

Oct 04, 2024 - 15:30
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-10-04-at-8.54.47-PM.jpeg

रिपोर्ट : शशांक सिंह

नोडल अधिकारी, प्रमुख सचिव परिवहन एल● वेंकटेश्वर लू ने राही ब्लाक स्थित गोचरा निराश्रित गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार को निर्देश दिया कि आश्रय स्थल में हरे चारे की उपलब्धता हर समय रखी जाए। इसके लिए हरे चारे के उत्पादन की व्यवस्था कराई जाए। गोआश्रय स्थल में प्रकाश व्यवस्था के साथ-साथ शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। पशुओं का समय समय पर चिकित्सकीय जांच कराई जाए, जो पशु संक्रमित है उन्हें अन्य पशुओं से अलग कर उपचार कराया जाए। उन्होंने सहभागिता योजनान्तर्गत गोवंश की सुपुर्दगी कराने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर नोडल अधिकारी ने गोआश्रय स्थल पर पीपल के पौधे का रोपण भी किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल कुमार शर्मा, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार, खंड विकास अधिकारी गौरी राठौर सहित सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User