गोन्दूडीह ओपी क्षेत्र में गुप्ता एंड तस्कर के अवैध कोयला डिपो का संचालन

धनबाद : गोंन्दुडीह ओ.पी क्षेत्र अंतर्गत गोंन्दुडीह कोलियरी के समीप खरीकाबाद में अवैध कोयला का भंडारण एवं डिपो का संचालन गुप्ता नामक कारोबारी द्वारा धड़ल्ले से की जा रही है। सूत्र बताते है कि अवैध कोयला की चोरी के लिए कथित कोयला माफिया द्वारा रात के अँधेरे में बड़े पैमाने पर हिलटॉप आउटसोर्सिंग से अवैध

Feb 16, 2025 - 12:47
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-02-16-at-4.36.57-PM.jpeg

धनबाद : गोंन्दुडीह ओ.पी क्षेत्र अंतर्गत गोंन्दुडीह कोलियरी के समीप खरीकाबाद में अवैध कोयला का भंडारण एवं डिपो का संचालन गुप्ता नामक कारोबारी द्वारा धड़ल्ले से की जा रही है। सूत्र बताते है कि अवैध कोयला की चोरी के लिए कथित कोयला माफिया द्वारा रात के अँधेरे में बड़े पैमाने पर हिलटॉप आउटसोर्सिंग से अवैध कोयला टपा कर ख़रीक़ाबद के बस्ती व झाड़ियों में संग्रह किया जाता है। जिसे हाईवा ट्रकों के माध्यम से रात के अंधेरे में जिले के विभिन्न भट्ठों में खपाया जाता है। सूत्र बताते है की कथित कोयला तस्कर बरवाअड्डा में संचालित एक खास रेस्टोरेंट के मालिक भी है, जो इन दिनों कोयला के कारोबार में लिप्त हो गए है एवं उनके इस अवैध गोरखधंधे में स्थानीय पुलिस व सीआईएसएफ अहम भूमिका निभा रही है। एक ओर जहां राष्ट्रीय खनिज की तस्करी से सरकार के राजस्व में भारी क्षति हो रही है।

वहीं दूसरी तरफ कोयला माफिया की दिन दूगना और रात चौगुना जमकर चांदी कट रही है। जिससे यहां कोयला की तस्करी दिन के उजाले में बेखौफ व धड़ल्ले से बे रोक-टोक जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User