गोपालगंज : दुकान में हुए चोरी मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

कटेया थाना क्षेत्र के बगही बाजार स्थित एक दुकान में हुए चोरी मामले में अज्ञात के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के सामदास बगही निवासी चंदन ठाकुर का बगही बाजार में दुकान है। वह रोज के भांति गुरुवार की रात अपनी दुकान बंद करके घर चला गया। जब अगले सुबह 9:00 बजे

Mar 03, 2024 - 06:18
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-02-at-7.21.12-PM.jpeg

कटेया थाना क्षेत्र के बगही बाजार स्थित एक दुकान में हुए चोरी मामले में अज्ञात के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के सामदास बगही निवासी चंदन ठाकुर का बगही बाजार में दुकान है। वह रोज के भांति गुरुवार की रात अपनी दुकान बंद करके घर चला गया। जब अगले सुबह 9:00 बजे अपनी दुकान का शटर खोला तो देखा कि पीछे का दरवाजा खुला पड़ा है एवं दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है और लाकर में रखे 40 हजार रुपये नगद, दो फोटो कैमरा, एक वीडियो कैमरा व अन्य सामानों की चोरी कर ली गई है। इस मामले में पीड़ित दुकानदार के द्वारा अज्ञात के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User