गोमिया काली मंदिर कड़ाके के ठंड में जरूरतमंदों के बीच 151 कंबल का हुआ वितरण

गोमिया काली मंदिर के प्रांगण में संचालन समिति द्वारा बढ़ती ठंड को देखते हुए 151 कंबल का वितरण बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों के बीच किया गया। गोमिया काली मंदिर संचालन समिति के सचिव प्रदीप रवानी और कोषाध्यक्ष किशोर साव ने बताया कि यहां प्रत्येक वर्ष ठंड के मौसम में बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों के बीच कंबल

Dec 22, 2024 - 12:47
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-12-22-at-5.12.33-PM.jpeg

गोमिया काली मंदिर के प्रांगण में संचालन समिति द्वारा बढ़ती ठंड को देखते हुए 151 कंबल का वितरण बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों के बीच किया गया। गोमिया काली मंदिर संचालन समिति के सचिव प्रदीप रवानी और कोषाध्यक्ष किशोर साव ने बताया कि यहां प्रत्येक वर्ष ठंड के मौसम में बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों के बीच कंबल का वितरण करती है। उक्त कंबल का वितरण मंदिर संचालन समिति के संरक्षक डॉ सुरेंद्र राज, अध्यक्ष जगदीश स्वर्णकार, सचिव प्रदीप रवानी, उपाध्यक्ष विपिन कुमार, कोषाध्यक्ष किशोर साव, उपसचिव बसंत जायसवाल, धनेश्वर साव, अनिल स्वर्णकार, केदार रवानी, विनोद अग्रवाल, किशोरी ठाकुर, सुखदेव साव, सुनील चौधरी, और पंकज पांडे ने किया। मंदिर संचालन समिति के अध्यक्ष जगदीश स्वर्णकार ने कंबल वितरण में विशेष सहयोग के लिए समाजसेवी विनोद अग्रवाल को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

मौके पर भारतीय जनता पार्टी गोमिया मंडल के अध्यक्ष मोहन राम सहित अनेक श्रद्धालु यहां उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User