गोमिया मे धूमधाम से सुहागिनों ने की वट सावित्री पूजा

गोमिया : गोमिया प्रखंड मे सुहागिनों ने भक्ति भाव व श्रद्धा विश्वास के साथ वट सावित्री पूजा अर्चना हर्षोल्लास से की। इस अवसर पर गोमिया प्रखंड मे सुहागिनों ने बरगद के पेड़ के पास पति की लंबी आयु की कामना के लिए पूजा-अर्चना की। पुरोहित द्वारा वट पूजा की कहानी बताते हुए कहा कि प्राचीन मान्यता के अनुसार इ

May 26, 2025 - 13:16
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-05-26-at-5.56.21-PM.jpeg

गोमिया : गोमिया प्रखंड मे सुहागिनों ने भक्ति भाव व श्रद्धा विश्वास के साथ वट सावित्री पूजा अर्चना हर्षोल्लास से की। इस अवसर पर गोमिया प्रखंड मे सुहागिनों ने बरगद के पेड़ के पास पति की लंबी आयु की कामना के लिए पूजा-अर्चना की। पुरोहित द्वारा वट पूजा की कहानी बताते हुए कहा कि प्राचीन मान्यता के अनुसार इस व्रत को सविधि संपन्न कर सावित्री ने यमराज को हराया और अपने पति सत्यवान को पुनर्जीवित किया। इसी आस्था विश्वास से सुहागिनों द्वारा व्रत रखकर वट वृक्ष के पास भक्ति व श्रद्धा के साथ उपवास रखकर पूजा अर्चना करती हैं। सुहागिनों ने सोलह शृंगार कर बरगद वृक्ष के समझ पूजा अर्चना की। सुहागिनों ने अक्षय वट की परिक्रमा करते हुए वृक्ष में रक्षा सूत्र बांधकर सभी व्रतियों ने पति की लंबी आयु की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User