गोमिया : हजारी पंचायत में मां मनसा पूजन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया

हजारी पंचायत अंतर्गत प्रजापति टोला में बड़े ही धूमधाम से मां मनसा पूजा मनाया गया। जिसमें पूरे हजारी पंचायत के ग्रामीण शामिल हुए। यहां मां मनसा जी का अचल प्रतिमा स्थापित है। जिनका प्राण प्रतिष्ठा 2017 में किया गया। ग्रामीण का कहना है कि मां मनसा जी का मंदिर यहां लगभग 50 सालों से है। यहां प्रार्थना कर

Aug 23, 2024 - 01:51
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-08-23-at-1.41.28-AM.jpeg

हजारी पंचायत अंतर्गत प्रजापति टोला में बड़े ही धूमधाम से मां मनसा पूजा मनाया गया। जिसमें पूरे हजारी पंचायत के ग्रामीण शामिल हुए। यहां मां मनसा जी का अचल प्रतिमा स्थापित है। जिनका प्राण प्रतिष्ठा 2017 में किया गया। ग्रामीण का कहना है कि मां मनसा जी का मंदिर यहां लगभग 50 सालों से है। यहां प्रार्थना करने वालों की झोली मां खुशियों से भर देती है। पहले यहां हर वर्ष मूर्ति पूजन होती थी। मगर ग्रामीणों ने मां मनसा जी का अचल प्रतिमा 2017 में स्थापित कर दिया। जिसमें गांव के सभी गणमान्य लोग उपस्थित होकर मां मनसा पूजन करते हैं। जिसमें मुख्य तौर पर मंदिर के पुजारी प्रकाश पंडित, सुभाष पंडित, मंदिर कमेटी के सदस्य हरि प्रजापति, मनोज प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, नंदकिशोर प्रजापति, सुदामा प्रजापति, गुलाबचंद, राजेश प्रजापति, देवानंद प्रजापति और सभी ग्रामीण मिलकर मां मनसा पूजन करते हैं। जिसमें मुख्य तौर से बोकारो जिप अध्यक्ष सुनीता देवी, चितरंजन साव शामिल हुए और ग्रामीणों को यथाशक्ति सहयोग प्रदान कर वे ग्रामीणों के हर सुख-दुख में शामिल होती है और ग्रामीणों को उत्साह मनोबल को बढ़ाती है और हर साल वह मनसा पूजा में हाजरी पंचायत के ग्रामीणों के साथ मिलकर मां मनसा जी का पूजन अर्चना करती है।

https://youtu.be/J90FVeJsGew

ग्रामीणों का कहना है कि हजारी पंचायत में मां मनसा की दो मंदिर स्थापित है एक में मूर्ति पूजन और दूसरे में अचल प्रतिमा स्थापित है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User