गोरखपुर : संग्रह अमीन अध्यक्ष दीप चंद्र मंत्री अतेंद्र सिंह निर्विरोध निर्वाचित

उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ की द्विवार्षिक चुनाव तहसील सहजनवा में संपन्न हुआ। संग्रह अमीन चुनाव में जनपद के सभी संग्रह अमीन भाग लिए। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के निर्णय के अनुसार निर्विरोध निर्वाचन का प्रस्ताव पास हुआ। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ में समस्त पदाधिकारीयों का न

Jul 27, 2025 - 15:08
Updated: 12 months ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-07-27-at-7.48.27-PM.jpeg

उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ की द्विवार्षिक चुनाव तहसील सहजनवा में संपन्न हुआ। संग्रह अमीन चुनाव में जनपद के सभी संग्रह अमीन भाग लिए। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के निर्णय के अनुसार निर्विरोध निर्वाचन का प्रस्ताव पास हुआ। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ में समस्त पदाधिकारीयों का निर्विरोध निर्वाचन सकुशल सम्पन्न हुआ। जिला अध्यक्ष दीप चंद्र पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश चंद्र श्रीवास्तवा, जिला मंत्री अतेंद्र सिंह, संगठन मंत्री प्रथम रमेश मौर्या, संगठन मंत्री द्वितीय दिनेश सिंह उपमंत्री शशी कुमार पाण्डेय, कोषाध्यक्ष राजेश पाण्डेय, ऑडिटर विनय कुमार यादव। निर्वाचन अधिकारी श्यामनारायण शुक्ला ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता का शपथ ग्रहण कराया। वरिष्ठ तहसील अध्यक्ष योगेन्द्र चौबे, सत्यप्रकाश पाण्डेय, सुदामा प्रसाद, सुरेश सिंह, रंजन यादव, श्याममोहन पाण्डेय, राधेश्याम, संतोष पाण्डेय, अजय ओझा, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, अभिषेक पाण्डेय, दिनेश मिश्रा, कामाख्या त्रिपाठी आदि सभी संग्रह अमीन ने भाग लेकर निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दिया। निर्वाचित अध्यक्ष दीपचंद्र पाण्डेय ने सभी संग्रह अमीनों की समस्याओं एवं मान सम्मान की रक्षा तथा सभी संघर्षों में साथ रहने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User