घंटों रहा पेटरवार मुख्य मार्ग जाम, बेरमो अनुमंडल बंद का दिखा मिला जुला असर

29 जनवरी के बेरमो अनुमंडल बंद का कमान विधायक ने खुद संभालाबेरमो : अधिवक्ता संघ बेरमो तेनुघाट के तत्वाधान मे चल रहे बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले बेरमो को जिला बनाने की मांग मे बैठे समिति के संयोजक संतोष कुमार नायक के समर्थन मे अपने तय कार्यक्रम मे पेटरवार एन एच को गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर

Jan 29, 2024 - 08:06
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240129-WA0017.jpg

29 जनवरी के बेरमो अनुमंडल बंद का कमान विधायक ने खुद संभाला

बेरमो : अधिवक्ता संघ बेरमो तेनुघाट के तत्वाधान मे चल रहे बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले बेरमो को जिला बनाने की मांग मे बैठे समिति के संयोजक संतोष कुमार नायक के समर्थन मे अपने तय कार्यक्रम मे पेटरवार एन एच को गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो अपने कार्यकर्ताओ के साथ सरकार के विरुद्ध सड़क को जाम कर दिये। वही जाम मे करीब सैकड़ो गाड़ियों की लम्बी कतार लग गई। वहीं जाम मे एक ही नारा लग रहा था की बेरमो को जिला दो या जेल दो।

जिला ले के रहेंगे,सैकड़ो महिला पुरुष शामिल थे। वही प्रशाशन भी मुस्तैद नजर आई, वही बेरमो अनुमंडल मे आनेवाले सभी प्रखंडो के लोग अपने अपने क्षेत्र मे बंद को लेकर डटे रहे। गोमिया, साडम, कथारा, ललपनिया, तेनुघाट मे बंद का पूर्ण असर दिखा।

इन क्षेत्रो मे सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान, वाहन, बाजार सभी बंद रहे। बन्द के समर्थन के अधिवक्ता संघ एवं संघर्ष समिति के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा,सचिव वकील प्रसाद महतो, जीप सदस्य अध्यक्ष बोकारो सुनीता देवी, ओ बी सी मोर्चा भाजपा अध्यक्ष बोकारो चितरंजन साव, तेनुघाट पंचायत मुखिया नीलम श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, नारायण प्रजापति,अरुण महतो, पंकज पाठक, अनेस्वर यादव,संजय यादव,रामचंदर यादव ,गोमिया, साडम में संघ के सह संयोजक कुलदीप प्रजापति,मिथुन चन्द्रवंसी, मुखिया शोभा देवी, घनश्याम राम,सरन राम, होसिर मुखिया साबित्री देवी,पार्वती देवी,गीता देवी,सुरेन्द्र यादव आदि सैकड़ो लोग मैजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User