चंदौली में उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर का किया निरीक्षण

निर्माण की गुणवत्ता ठीक न होने पर लगाई फटकार खामियों में सुधार न होने पर कारवाई की दी चेतावनी जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में विकास कार्यों का लिया जायजा सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करने की दी नसीहत स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव कराने का दिया निर्देश

Dec 01, 2024 - 02:16
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp.jpg
  • निर्माण की गुणवत्ता ठीक न होने पर लगाई फटकार
  • खामियों में सुधार न होने पर कारवाई की दी चेतावनी
  • जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में विकास कार्यों का लिया जायजा
  • सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करने की दी नसीहत
  • स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव कराने का दिया निर्देश

चंदौली : एक दिवसीय दौरे पर चंदौली आये सूबे के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने महेवा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने खामियों पर ठेकेदार और अधिकारियों को जमकर फटकार लगाते हुए सुधार न होने की दशा में कारवाई की चेतावनी दी। इसके बाद उन्होंने कठौरी गौशाला का निरीक्षण किया, जहां पशुओं के चारे की उपलब्धता और ठीक ढंग से देखभाल करने का निर्देश दिया। उप मुख्यमंत्री ने बसनी प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया, जहां उन्होंने बच्चों से बातकर शिक्षा की गुणवत्ता को भी परखा। उप मुख्यमंत्री यहां पठन पाठन की व्यवस्था से संतुष्ट नजर आए।

मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में विकास कार्यों का जायजा लिया।स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सदर विकास खंड के बबुरी में निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शीघ्र ओपीडी शुरू करने का निर्देश दिया। जिस पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि अभी वहाँ पर पद स्वीकृत नहीं है। इस पर उप मुख्यमंत्री ने सीएमओ को पद स्वीकृति के लिए शासन को पत्र लिखने का निर्देश दिया। पीडब्ल्यूडी की समीक्षा में सड़कों को मानक के अनुरूप गढ्ढामुक्त करने का निर्देश दिया, जिससे आमजन का आवागमन सुविधा जनक हो सके। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा में उन्होंने पठन पाठन की व्यवस्था ठीक होने पर शाबाशी दी।

हर घर नल योजना की समीक्षा में निर्मित कार्यों का जन प्रतिनिधियों के साथ शुभारंभ करने की बात कही।इसके साथ ही उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को जल निगम के कार्यों का क्रॉस चेक कराने को निर्देशित किया। उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना व पीएम स्वनिधि योजना में लक्ष्य के सापेक्ष अपेक्षित प्रगति न होने पर नाराजगी जाहिर की और संबंधित अधिकारियों को इसके लिए लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। अंत में उन्होंने धान खरीद की समीक्षा में बिचौलियों से खरीद न करने की सख्त चेतावनी दी। उन्होंने किसानों से धान की खरीद होने के बाद धन का भुगतान भी उनके खातों में शीघ्र करने को निर्देशित किया।

भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस सपा की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियां परिवारवाद तक ही सिमट गई हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जहाँ छोटे कार्यकर्ता को भी उच्च पद पर आसीन होने का मौका मिलता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जी जान से जुट कर लोगों तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने को कहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User