चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर शत शत नमन

मातृभूमि सेवा मिशन इकाई रायबरेली के तत्वाधान में प्रातः राना बेनी माधव पार्क शहीद स्मारक में निःशुल्क दैनिक योग शिविर में आयोजित कार्यक्रम संपन्न। आज देश के महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का जन्मदिन है। यह एक ऐसे युवा क्रांतिकारी थे, जिन्होंने अपने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपनी जान दे दी। उन

Jul 23, 2024 - 14:39
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-07-23-at-6.24.43-PM.jpeg

मातृभूमि सेवा मिशन इकाई रायबरेली के तत्वाधान में प्रातः राना बेनी माधव पार्क शहीद स्मारक में निःशुल्क दैनिक योग शिविर में आयोजित कार्यक्रम संपन्न। आज देश के महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का जन्मदिन है। यह एक ऐसे युवा क्रांतिकारी थे, जिन्होंने अपने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपनी जान दे दी। उन्होंने ठान लिया था कि वे कभी भी अंग्रेजों के हाथ नहीं आएंगे और अंग्रेजों की गुलामी की हुकूमत से खुद को आखिरी सांस तक आजाद रखा। उन्होंने बेहद कम उम्र में ही अपनी जिंदगी को देश के नाम कर दिया था। आज उनके जन्मदिन के मौके पर सामूहिक रूप से कदंब का पौधा राना बेनी माधव पार्क शहीद स्मारक में रोपित किया। उक्त बातें संस्था के संयोजक प्रदीप पांडेय ने कहीं।

रवींद्र सिंह ने कहा कि ऐसी जवानी किसी काम की नहीं, जो मातृभूमि के काम न आ सके। योगाचार्य बृजमोहन ने कार्यक्रम का संचालन कुशलतापूर्वक करते हुए कहा कि देश अगर हाथ जोड़ने से आजाद हो जाता तो मुझे बम बारूद हिंसा का मार्ग और गरम दल पार्टी का हिस्सा एवं हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन की स्थापना नहीं करना पड़ता।

उपस्थित साधक : नगर प्रचारक अनुज, नगर कार्यवाह शिवानंद, अजय मिश्रा, राज अग्रहरि, सचिन अग्रहरि, आरती, शिवानी यादव, देवतादीन यादव, अजय मिश्रा, अमित सिंह, अनुराग अग्रहरि, निलेश सिंह जी आदि लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User