चंपई सोरेन होंगें झारखंड के नए सीएम

राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे चंपई सोरेन मुख्यमंत्री आवास से सत्तापक्ष के सभी विधायक और मंत्री राजभवन पहुंच गए है। राजभवन पहुंचने के बाद चंपई सोरेन राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। राजभवन के बाहर सत्ताधारी विधायकों का हंगामाहेमंत सोरेन के इस्तीफा के बाद सत्ताधार

Jan 31, 2024 - 10:24
Updated: 2 years ago
0 0
champai-soren-77.jpg

मुख्यमंत्री आवास से सत्तापक्ष के सभी विधायक और मंत्री राजभवन पहुंच गए है। राजभवन पहुंचने के बाद चंपई सोरेन राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

राजभवन के बाहर सत्ताधारी विधायकों का हंगामा
हेमंत सोरेन के इस्तीफा के बाद सत्ताधारी विधायक राजभवन के समक्ष जोरदार हंगामा कर रहे है, साथ ही वे आज ही चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने की मांग कर रहे है। विधायकों का कहना है कि हमारे पास बहुमत है। चंपई सोरेन को सत्तापक्ष के विधायकों ने नए मुख्यमंत्री पद के लिए चुना है।

राजभवन के समक्ष सत्ताधारी दल के विधायक, मंत्री और नेता पहुंच गए है। यहां पर मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि राज्य के नए मुख्यमंत्री के लिए चंपई सोरेन को हम सभी सत्ताधारी के नेताओं ने सहमति जताई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User