चांपी के अंबाटोला में बाहा पर्व महोत्सव का आयोजन

रिपोर्ट : अविनाश कुमार पेटरवार प्रखंड के चांपी पंचायत के अंबाटोला में बाहा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरना स्थल में नायके हड़ाम सूर्यनाथ मुर्मू, मांझी हाड़ाम आनंत कुमार मुर्मू ने सारजेम (सखुआ) बाहा ओर मातकोम बाहा मरांग बुरु देवता की पूजा किया। इस अवसर पर गांव के पाहन ने बाहा बोंगा की विधिवत

Mar 23, 2025 - 13:33
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-03-23-at-5.34.02-PM.jpeg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

पेटरवार प्रखंड के चांपी पंचायत के अंबाटोला में बाहा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरना स्थल में नायके हड़ाम सूर्यनाथ मुर्मू, मांझी हाड़ाम आनंत कुमार मुर्मू ने सारजेम (सखुआ) बाहा ओर मातकोम बाहा मरांग बुरु देवता की पूजा किया। इस अवसर पर गांव के पाहन ने बाहा बोंगा की विधिवत पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख व शांति की कामना की, साथ ही दर्जनों श्रद्धालुओं ने बाहा बोंगा की पूजा अर्चना की। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें ढोल मांदर की थाप पर महिला पुरुष देर शाम तक नृत्य किया। मुख्य अतिथि जिप सदस्य माला कुमारी ने कहा कि बाहा पर्व प्राकृतिक से जुड़ा हुआ पर्व है। बाहा पर्व झारखंड के प्रमुख त्यौहारो में से एक है। जिसमें अपने मारंगबुरू व अन्य गुरुओं की अराधाना की जाती है। मौके पर दशरथ मांझी, सुरजन मुर्मू, गुड्डू किस्कु, भीम मुर्मू, रोहित मुर्मू, शिवचांद हेम्ब्रम, महेश मुर्मू, राम प्रसाद, बहामुनी देवी, हेमन्ती दवी, गुलाची कुमारी, अशवी कुमारी, बसंती देवी, रिना कुमारी आदि मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User