चार बोरे में रखे गोमांस के साथ दो अभियुक्त किये गए गिरफ्तार

संतकबीरनगर जिले की पुलिस ने खलीलाबाद थाना क्षेत्र के डीघा क्रासिंग के पास से चार बोरियों में रखे करीब 80 किलोग्राम गोमांस के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही उनके पास से दो धारदार चाकू और एक बिना नंबर का आटो रिक्शा भी बरामद किया है। पुलिस दोनों अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर

Mar 30, 2025 - 05:59
Updated: 1 year ago
0 0
IMG-20250330-WA0013.jpg

संतकबीरनगर जिले की पुलिस ने खलीलाबाद थाना क्षेत्र के डीघा क्रासिंग के पास से चार बोरियों में रखे करीब 80 किलोग्राम गोमांस के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही उनके पास से दो धारदार चाकू और एक बिना नंबर का आटो रिक्शा भी बरामद किया है। पुलिस दोनों अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। पकड़े गए दोनों अभियुक्त खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हैं। इसके अलावा पुलिस इनके आगे और पीछे जुड़े हुए तार की तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों अभियुक्त बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित गोमांस का स्थानीय समेत कई जनपदों में परिवहन का कार्य करते हैं। पुलिस ने इन्हें मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User