चारागाह की भूमि पर किया जा रहा अवैध निर्माण, शिकायत के बाद भी नही हुई कार्यवाही

महराजगंज रायबरेली : चारागाह की भूमि पर किया जा रहा अवैध निर्माण शिकायत के बाद भी नही हुई कार्यवाही से ग्रामीणों में आक्रोश। जहां प्रदेश की योगी सरकार लगातार सुरक्षित भूमि को लेकर सख्त है। वहीं महराजगंज के जिम्मेदार अधिकारी मनमानी करने में कोई कोर कसर नही छोड़ रहे हैं। जिससे लगातार ग्रामीणों का गुस्स

Jun 28, 2024 - 07:27
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-06-27-at-7.42.11-PM.jpeg

महराजगंज रायबरेली : चारागाह की भूमि पर किया जा रहा अवैध निर्माण शिकायत के बाद भी नही हुई कार्यवाही से ग्रामीणों में आक्रोश। जहां प्रदेश की योगी सरकार लगातार सुरक्षित भूमि को लेकर सख्त है। वहीं महराजगंज के जिम्मेदार अधिकारी मनमानी करने में कोई कोर कसर नही छोड़ रहे हैं। जिससे लगातार ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान में चढ़ता नजर आ रहा है। शिकायतकर्ता खुर्शीद आलम निवासी कोटवा मदनिया ने शिकायत किया। उसके बाद भी कोई सुनवाई नही हुई जिसको लेकर शिकायतकर्ता में नाराजगी है। दरियावगंज मजरे कोटवा मदनिया गाटा संख्या 1185 चारागाह दर्ज है। वहीं गांव के तेज बहादुर पुत्र राम पाल द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण किया जा रहा है। कई बार शिकायत की गई उसके बाद भी कोई कार्यवाही नही की गई खानापूर्ति कर सिर्फ नोटिस चस्पा कर दिया जाता है। शिकायतकर्ता व ग्रामीणों का कहना है संबंधित मामलें में जल्द कोई कड़ी कार्यवाही नही की गई तो ग्रामीण धरना प्रदर्शन के लिए विवश होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User