चास चंदनकियारी में फ़िर से संगठन होगा मजबूत : सचिन महतो

आजसू पार्टी चास चंदनकियारी प्रखण्ड स्तरीय बैठक बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम, रामडीह में हुई। बैठक की अध्यक्षता चंदनकियारी प्रखंड अध्यक्ष मिथलेश महतो ने तथा संचालन शिशिर रजक ने की। बैठक की शुरुआत शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को उनके शहादत दिवस पर माल्यार्पण कर के हुई। जिला अध्यक्ष सचिन महतो ने कहा

Mar 23, 2025 - 14:02
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-03-23-at-6.16.06-PM-scaled.jpeg

आजसू पार्टी चास चंदनकियारी प्रखण्ड स्तरीय बैठक बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम, रामडीह में हुई। बैठक की अध्यक्षता चंदनकियारी प्रखंड अध्यक्ष मिथलेश महतो ने तथा संचालन शिशिर रजक ने की। बैठक की शुरुआत शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को उनके शहादत दिवस पर माल्यार्पण कर के हुई। जिला अध्यक्ष सचिन महतो ने कहा सभी चास चंदनकियारी के सभी पंचायतों में कमिटी की समीक्षा करके कमिटी का पुनर्गठन किया जाएगा, चास नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी आंदोलन करेगी। मौके पर केंद्रीय सचिव अश्वनी महतो ने कहा चास चंदनकियारी में संगठन फ़िर से मज़बूत होगा, पुराने साथी लौटेंगें। केंद्रीय सचिव संजय चक्रवर्ती ने कहा पंचायत और गाँव तक संगठन पहुँचना सभी का दायित्व।

मौके पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष अशोक महतो, जिला उपाध्यक्ष अनिल झा, संतोष कुमार महतो, बंकू बिहारी सिंह, विकाश महथा, तपेश महतो, तपन महतो, राजेश बोराल, लखिन्दर महतो, ज्योति लाल महतो, अर्जुन महतो, सुखदेव महतो, दिनेश महतो, भृगु महतो, समरेश महतो, नूनी गोपाल महतो, बाबू लाल महतो, अमर पाल, बिरेंद्र हरि सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User