चोरी की 13 बकरा-बकरियों के साथ 4 अंतर्जनपदीय अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट : शिवा मौर्य रायबरेली में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह के निर्देशन में गुरबख्शगंज थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चार अंतर जनपदी अभियुक्तों को चोरी के बकरा बकरियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। घटना का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया है।

Jun 26, 2025 - 13:13
Updated: 1 year ago
0 0
rbl-13.jpg

ब्यूरो रिपोर्ट : शिवा मौर्य

रायबरेली में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह के निर्देशन में गुरबख्शगंज थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चार अंतर जनपदी अभियुक्तों को चोरी के बकरा बकरियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। घटना का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के किरण हाल में खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरबख्शगंज थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह व उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चार अंतर जनपति अभियुक्तों को 13 चोरी के बकरे और बकरियों के साथ गिरफ्तार किया गया है अभियुक्त में इरफान उर्फ भूरा मिस्त्री पुत्र मुन्ना खान निवासी ग्राम पैलानी डेरी थाना पैलानी जनपद बांदा, शकील पुत्र लाल मोहम्मद निवासी ग्राम कुंवरपुर थाना मालवा जनपद फतेहपुर, लाल मोहम्मद निवासी ग्राम कुंवरपुर थाना मालवा जनपद फतेहपुर, छोटू उर्फ अब्दुल अज़ीज़ निवासी बकेवर सारी बकेवर थाना जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि उनका चोरी का एक गिरोह है जो जनपद रायबरेली बांदा फतेहपुर व अन्य जनपदों में रेखीय कर रात के अंधेरे में फायदा उठाकर बकरियों की चोरी करते हैं। वह उन्हें बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। अभियुक्तों ने थाना बछरावां से 6 बकरियां चोरी की थी, सात बकरियां फतेहपुर जनपद में चोरी की गई थी। अभियुक्तों के पास से एक वाहन अप 90AD9742 भी बरामद किया गया है। अभियुक्तों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए न्याय कभी रक्षा में भेज दिया गया है अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभिक्तों पर पहले से भी कई जनपदों में मुकदमे पंजीकृत है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User