चोरी की नीयत से घर में घुसे दो चोरों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा जमकर की पिटाई, वीडियो वायरल

रायबरेली में ग्रामीण द्वारा चोरों को पड़कर उनकी पिटाई कर पुलिस के हवाले करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। यहां एक घर में घुसे दो चोरों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ चोरी करते हुए पकड़ लिया और पिटाई कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। घटना दिनांक 5 अक्टूबर 2024 दिन शनिवार की रात करीब 12:00 के आसपास की ब

Oct 07, 2024 - 05:17
Updated: 2 years ago
0 0
rbl-3.jpg

रायबरेली में ग्रामीण द्वारा चोरों को पड़कर उनकी पिटाई कर पुलिस के हवाले करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। यहां एक घर में घुसे दो चोरों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ चोरी करते हुए पकड़ लिया और पिटाई कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। घटना दिनांक 5 अक्टूबर 2024 दिन शनिवार की रात करीब 12:00 के आसपास की बताई जा रही है। यहां रायबरेली जनपद के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अजमतउल्लागंज गांव में चोरी की नीयत से एक घर में घुसे दो चोरों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और जमकर चोरों की पिटाई कर दी। ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई ग्रामीणों ने चोरों को पकड़ने के बाद उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। घटना की जानकारी पर पहुंची हरचंदपुर थाने की पुलिस ने ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए। दोनों चोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष ने बताया है कि पकड़े गए चोरों से पूछताछ की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसे आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User