चौकी के बगल स्थित किराने की दुकान में हुई चोरी, हजारों का सामान किया पार

रायबरेली जिले के सरेनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कई चोरी की घटनाएं हो गई है। लेकिन अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है। बढ़ती चोरियां पुलिस के लिए सर दर्द बन गई है, जो उच्च अधिकारियों की किरकिरी कर रहा है। यहां गेगासों पुलिस चेक पोस्ट के पास हुई चोरी की इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोशित कर दिया है।

May 14, 2025 - 14:00
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-05-14-at-6.55.07-PM.jpeg

रायबरेली जिले के सरेनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कई चोरी की घटनाएं हो गई है। लेकिन अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है। बढ़ती चोरियां पुलिस के लिए सर दर्द बन गई है, जो उच्च अधिकारियों की किरकिरी कर रहा है। यहां गेगासों पुलिस चेक पोस्ट के पास हुई चोरी की इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोशित कर दिया है। यहां किराने की एक जनरल स्टोर के गोदाम का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये का सामान चुरा लिया। सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह चोरी पुलिस चेक पोस्ट के इतने करीब हुई है, जिससे पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि पुलिस की लापरवाही के कारण ही चोरों के हौसले बुलंद हैं और वे इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। चोरी की इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है और वे पुलिस से जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने और चोरी हुए सामान को बरामद करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस को अपनी गश्त बढ़ानी चाहिए और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। यह घटना सरेनी कोतवाली क्षेत्र के गेगासों पुलिस चेक पोस्ट पर हुई है, जो सुरक्षा के लिहाज से एक महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। ऐसे स्थान पर चोरी होना पुलिस प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती है और उन्हें इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने की आवश्यकता है। ताकि लोगों का विश्वास पुलिस पर बना रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User