छ: दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण समापन, किया गया प्रमाण पत्र वितरण

बेरमो : नगर विकास एवं आवास विभाग रांची, झारखंड के निर्देश के आलोक में फुसरो नगर परिषद में स्वयं सहायता समूह के सदस्यों का छः दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का समापन सह प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशासक गोपेश कुम्भकार, सिटी मिशन मैनेजर सुजीत त्रिवेदी ने लाभुको को प्रमाण पत्र दिय

Feb 16, 2024 - 12:57
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240216-WA0047.jpg

बेरमो : नगर विकास एवं आवास विभाग रांची, झारखंड के निर्देश के आलोक में फुसरो नगर परिषद में स्वयं सहायता समूह के सदस्यों का छः दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का समापन सह प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशासक गोपेश कुम्भकार, सिटी मिशन मैनेजर सुजीत त्रिवेदी ने लाभुको को प्रमाण पत्र दिया। प्रशासक श्री गोपेश कुम्भकार ने कहा कि महिलाओ के सशक्त होने से देश का विकास होगां। समूह की महिलाएं संगठित होकर स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बने। आपको हर संभव मदद किया जायेगा। सिटी मिशन मैनेजर सुजीत त्रिवेदी ने कहा कि स्व रोजगार कार्यक्रम के तहत छः दिनों तक ये प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई जिसमे विभिन्न समूहों के 45 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। समूह की महिलाओं के आर्थिक विकास के लिए स्वरोजगार से जोड़ने की योजना है।

स्वरोजगार के माध्यम से महिला अपना है आय में वृद्धि कर सकती है इसी उद्देश्य को लेकर विभिन्न तरह के स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है जिससे महिलायें आतनिर्भर बने।एन आई सी सी के प्रशिक्षक ने ऋण का उपयोग, बजट बनाना, बैंकिंग जानकारी, वित्तिय प्रबंधन, बौद्धिक विकाश एवं तकनीकी आदि चीजो के बारे में जानकारी दी गई।कार्यक्रम का संचालन दिव्यांश मिश्रा ने किया।सामुदायिक संगठनकर्ता, दिव्यांश मिश्रा सामुदायिक संसाधन सेवी चिंता देवी, लक्ष्मी सिंह, सुनीता देवी, बेबी देवी, पिंकी नारंग, रीता देवी, मुन्नी देवी उपस्थित हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User