छाई प्रदूषण से परेशान पिछरी के ग्रामीणों ने की बैठक

बोकारो उपायुक्त से मिलकर सौंपेंगे ग्रामीण ज्ञापन रिपोर्ट : अविनाश कुमार पिछरी मेन रोड स्थित पुराना पंचायत भवन के समीप शाम को विस्थापित नेता सुरज महतो के अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। जिसमे बीटीपीएस से हाईवा द्वारा हो रही ओवर लोड छाई ढुलाई से होने वाली वायु प्रदूषण एवं सड़क दुर्घटना जैसे विष

Sep 13, 2024 - 06:35
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-09-12-at-10.09.55-PM.jpeg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

पिछरी मेन रोड स्थित पुराना पंचायत भवन के समीप शाम को विस्थापित नेता सुरज महतो के अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। जिसमे बीटीपीएस से हाईवा द्वारा हो रही ओवर लोड छाई ढुलाई से होने वाली वायु प्रदूषण एवं सड़क दुर्घटना जैसे विषय पर चर्चा किया गया। विस्थापित नेता सुरज महतो ने कहा कि ट्रांसपोर्ट कंपनी द्वारा मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करते हुए बीटीपीएस से हाईवा द्वारा छाई ढुलाई की जा रही है। इस कार्य लगभग हजारों की संख्या में हाईवा शामिल है। कहा कि फुसरो जैनामोड़ मुख्य मार्ग से होकर गुजरती है। रोजाना फटे पुराने तिरपाल से ढके16 चक्का, 14 चक्का, 12 चक्का हाईवा से कोयला और छाई ट्रांसपोर्टिंग किया जा रहा है। कहा कि ट्रांसपोर्ट से जुड़े हाईवा मालिक परिवहन नियम का अनदेखी कर ओवर लोड छाई ढुलाई कर रहे हैं। आए दिन ओवर लोड छाई ट्रांसपोर्टिंग से वायु प्रदूषण सड़क दुर्घटना होते रहती है। जिला परिवहन अधिकारी से मांग करते हुए कहा कि परिवहन नियम के तहत हाईवा वाहन के चालक का लाइसेंस, फिटनेस, इंश्योरेंस, माइनिंग चालान, रूट परमिट आदि का जांच की जाय। सड़क की मरम्मती की जाय। छाई प्रदूषण से प्रभावित लोगो की स्वास्थ्य जांच की जाय। मौके पर आशीष पाल, बंटी मिश्रा, श्याम मिश्रा, विनय पाल, प्रमोद साव, संजय मिश्रा, पिंटू ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, शिव प्रसाद, संजय मल्लाह, अर्जुन सिंह, मुकेश सिंह, जग्गू मल्लाह, पंकज मिश्रा आदि मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User