जगतपुर में बदमाशो ने किशोरी के साथ मारपीट या पुलिस का झूठ को लेकर एसपी से की शिकायत

रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र में बदमाशो द्वारा घर में घुसकर किशोरी को बंधक बनाकर पीटने और लूट का प्रयास या लूट के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। आज पीड़ित परिवार तमाम ग्रामीणों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने साफ आरोप लगाया की बदमाशो ने लूट की घटना को अंजाम दिया है, साथ ही किशो

Nov 22, 2024 - 14:06
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-11-22-at-4.57.17-PM.jpeg

रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र में बदमाशो द्वारा घर में घुसकर किशोरी को बंधक बनाकर पीटने और लूट का प्रयास या लूट के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। आज पीड़ित परिवार तमाम ग्रामीणों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने साफ आरोप लगाया की बदमाशो ने लूट की घटना को अंजाम दिया है, साथ ही किशोरी को जिंदा जलाने का भी प्रयास किया लेकिन पुलिस ने तमाम मामले छिपाकर रिपोर्ट दर्ज की है। बताते चले की रायबरेली में चोरों के हौसले बुलंद हैं। यहां दिन दहाड़े एक घर में घुसे तीन चोरो को वहां मौजूद किशोरी ने देख कर शोर मचा दिया। शोर मचाने पर चोरों ने किशोरी को बाँधकर उसकी पिटाई कर दी। उसी दौरान ग्रामीणों के पहुँचने पर तीनों भागने लगे जिनमें से एक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। किशोरी को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मामाला जगतपुर थाना इलाके के विशुनपुर गांव का है। यहां के रहने वाले राकेश कुमार लकड़ी के ठेकेदार हैं। दोपहर में यूके लिपटस की कटाई करा रहे थे। राकेश की नाबालिग बेटी घर पर थी। उसी दौरान तीन चोर घर में घुस कर आलमारियां खोल रहे थे, तभी किशोरी ने उन्हें देखकर शोर मचा दिया। शोर मचाने से नाराज़ चोरों ने किशोरी को बाँधकर उसे जमकर पीट दिया। उसी दौरान ग्रामीण इकठ्ठा हो गए तो चोर भागने लगे। भाग रहे चोरों में से ग्रामीणों ने एक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User