जन सहयोग केंद्र ने मनाया कर्रीखुर्द और लोधी पंचायत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

गोमिया प्रखण्ड के करिखुर्द और लोधी पंचायत में जन सहयोग केन्द्र के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। दोनों पंचायत के हजारों महिलाओ के साथ सड़क मे पदयात्राकर समाज को अंतरराष्ट्रीय महिलादिवस के महत्व को बताया और बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस कार्यक्रम में महिलाओं की उपस्थिति देखने य

Mar 08, 2024 - 13:12
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-08-at-6.37.18-PM.jpeg

गोमिया प्रखण्ड के करिखुर्द और लोधी पंचायत में जन सहयोग केन्द्र के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। दोनों पंचायत के हजारों महिलाओ के साथ सड़क मे पदयात्राकर समाज को अंतरराष्ट्रीय महिलादिवस के महत्व को बताया और बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस कार्यक्रम में महिलाओं की उपस्थिति देखने योग्य थी। महिलाओं ने जोर शोर से इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम में महिलाओं के हक व अधिकार को लेकर रैली निकाली गई एवं जागरूक किया गया, साथ ही जन सहयोग केंद्र के द्वारा समाज में महिला के अधिकार के लिए काम कर रहे मरियम कुमारी, प्रियंका टुडू, सुशीला टुडू, कुमारी लता। इसी बीच संस्था के महिला कार्यकर्त्ताओ ने महिला दिवस पर कही कि भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को बहुत महत्व दिया गया है। किंतु वर्तमान में जो हालात दिखाई देते हैं, उसमें नारी का हर जगह में अपमान होता चला जा रहा है। कहा सिर्फ नारियों को चूल्हा चौकी का काम करने केलिए समझ जाता है,काम में समान वेतन भी नही मिलता है, साथ ही हमेशा नारियों को पुरुषों के अपेक्षा कम समझा जाता है। अभी वर्तमान स्थिति ऐसी है पुरुषों को मजदूरी के लिए ज्यादा पैसे दिया जाता है। जब कि महिलाए उनसे अधिक काम करती है, फिर भी पुरुषों के अपेक्षा कम मजदूरी मिलती है। महिलाओं को भी पुरुष के समान बराबर हक मिले। चाहे वो शिक्षा,रोजगार, नौकरी या मजदूरी हो। लेकिन हमारी संस्कृति को बनाए रखते हुए नारी का सम्मान कैसे किया जाए। इस पर गम्भीरता विचार करना आवश्यक है। अंत में महिलाओं ने अपनी आजादी के सम्मान में बैलून को उडाकर अपनी आजादी का एलान किया की हम भी आज़ाद है हम पढ़ सकते है, हम भी काम कर सकते है हमें आजादी से जीने का अधिकार प्रदत्त है। कार्यक्रम में जन सहयोग केंद्र सचिव नरेन्द्र कुमार (रंगीला) कोषाध्यक्ष रीता कुमारी सहित हजारों थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User