जनता से किए वादे भूल गई हेमंत सरकार : बाबूलाल मरांडी

सतबरवा में कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर किया किया स्वागत सतबरवा : शुक्रवार को प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह के भाई की शादी में शिरकत करने मेदिनीनगर जाने के क्रम में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सतबरवा में कार्यकर्ताओं से मिलकर हालचाल जाना। इससे पहले कंचन

Jan 17, 2025 - 15:16
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-01-17-at-8.35.28-PM.jpeg

सतबरवा : शुक्रवार को प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह के भाई की शादी में शिरकत करने मेदिनीनगर जाने के क्रम में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सतबरवा में कार्यकर्ताओं से मिलकर हालचाल जाना। इससे पहले कंचन ढाबा के पास कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से फूलमाला और अंगवस्त्र पहना कर उनका स्वागत किया। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया झारखंड की वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। चुनाव के समय जनता से किए वादे को भूल गई है। राज्य में अपराध चरम पर है।उन्होंने बताया कि मईया सम्मान योजना में आज भी बहुत सी महिलाओं को पैसा नही मिल रहा है। हजारों की संख्या में महिलाएं प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रही हैं। सबसे बड़ी विडंबना यह है कि साधारण महिलाओं को 25 सौ रू दिया जा रहा है और जो सबसे जरूरतमंद दिव्यांग और वृद्धा पेंशन है वह मात्र एक हजार रु है। हमने कई बार सरकार से मांग किया कि उसे भी 25 सौ कर दिया जाय।उन्होंने चुनाव के समय बाद किया था कि 550 रु में गैस का सिलिंडर देंगे जो वे भूल चुके हैं। विकास कार्य ठप पड़ा हुडा है और राज्य कि कानून व्यवस्था खराब है। चुनाव के समय इनके गठबंधन के सभी दलों ने घोषणा की थी कि सरकार बनने पर किसानों से 32 सौ रू प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीद की जाएगी। जबकि 24 सौ रू प्रति क्विंटल की दर से खरीद हो रही है जिसमे 23 सौ की दर से केंद्र सरकार लेती है मात्रा एक रू प्रति किलो राज्य सरकार दे रही है। मौके पर समाजसेवी आशीष सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि अजय उरांव, पप्पू सिंह, बनौधी यादव, अशोक यादव, प्रवेश यादव, शब्बीर आलम, अशर्फी यादव, सिकंदर भुइयां सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User