जनरल मैनेजर बेटे ने घर से निकाला, वृद्धाश्रम पहुंचा दीजिए

बुलंदशहर DM से 88 वर्षीय बुजुर्ग ने जब लगाई गुहार बुलंदशहर में 88 वर्षीय बुजुर्ग की शिकायत ने हर किसी को हैरान कर दिया। डीएम के पास पहुंच कर बुजुर्ग ने कहा कि मेरे बेटे ने घर से निकाल दिया है। वृद्धाश्रम पहुंचा दीजिए ।रिटायर्ड कृषि अधिकारी की शिकायत सुनते ही डीएम हैरान रह गए। नोएडा के एक नामी कंपनी

Jun 13, 2024 - 02:13
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240613-WA0000.jpg

बुलंदशहर DM से 88 वर्षीय बुजुर्ग ने जब लगाई गुहार

बुलंदशहर में 88 वर्षीय बुजुर्ग की शिकायत ने हर किसी को हैरान कर दिया। डीएम के पास पहुंच कर बुजुर्ग ने कहा कि मेरे बेटे ने घर से निकाल दिया है। वृद्धाश्रम पहुंचा दीजिए ।
रिटायर्ड कृषि अधिकारी की शिकायत सुनते ही डीएम हैरान रह गए। नोएडा के एक नामी कंपनी में जनरल मैनेजर बेटे से डीएम ने बातचीत की । उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से ऐसी खबर सामने आई है, जो हैरान करने वाली है। एक बुजुर्ग ने अपने बेटे पर घर से निकालने का आरोप लगाया और वृद्धाश्रम पहुंचाने की गुहार लगा दी ।
दरअसल, जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी सीपी सिंह के पास 88 वर्षीय रिटायर्ड कृषि अधिकारी पहुंचे। उन्होंने डीएम से कहा कि मेरे बेटे ने मुझे घर से निकाल दिया और रोने लगे। इसके बाद बताया कि उनका व्यवहार ठीक नहीं है और वृद्ध आश्रम पहुंचा दीजिए। पूरा मामला सुनने के बाद डीएम ने उनके बेटे से बात की और पिता के प्रति उनके कर्तव्यों का बोध कराते हुए कानूनी पाठ पढ़ाया। इसके बाद वह उन्हें ले जाने को तैयार हो गया। बुजुर्ग का बेटा देश की नामी कंपनी में जनरल मैनजर के पद पर तैनात है। वर्तमान में पीड़ित बुजुर्ग अपनी बेटी के पास बुलंदशहर में रह रहे हैं। डीएम गुरुवार को जनता दर्शन में जनशिकायतें सुन रहे थे।
तभी 88 साल के रिटायर्ड कृषि अधिकारी अपनी बेटी के साथ डीएम के पास पहुंचे और आप बीती बताई। डीएम को पीड़ित ने बताया कि उसके बेटे ने उसका सब कुछ लेकर घर से निकाल दिया। बेटी के पास रहने को मजबूर हूं। बताया कि उनका बेटा नोएडा में स्थित एक बड़ी कंपनी में बड़े पद पर है। बेटा नोएडा में पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता है।
डीएम सीपी सिंह ने शिकायत सुनने के बाद बताया कि रिटायर्ड कृषि अधिकारी का पुत्र नोएडा की एक नामी कंपनी का जनरल मैनेजर है। डीएम सीपी सिंह ने उनके बेटे को फोन मिलाया उसे नैतिकता, पुत्र के प्रति कर्तव्यों और कानून का पाठ पढ़ाया। उनका बेटा अपने रिटायर्ड अधिकारी पिता को ससम्मान वापस घर ले जाने को राजी हो गया। डीएम ने बताया कि उनके बेटे से बात करने के बाद पता चला कि दोनों के बीच कम्युनिकेशन गैप बहुत ज्यादा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User