जनहित के विषयों के समाधान हेतु एक समन्वयक बैठक मासिक रूप से आयोजित की जाएगी : श्वेता सिंह

बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने बोकारो इस्पात संयंत्र को पत्राचार के माध्यम से कहा कि पूर्व के समय में यह सामूहिक निर्णय लिया गया था कि बोकारो इस्पात संयंत्र से संबंधित विभिन्न जनहित के विषयों के समाधान हेतु एक समन्वयक बैठक मासिक रूप से आयोजित की जाएगी। जिसमें माननीय सांसद माननीय विधायक जिला उपायुक्त अ

Jun 25, 2025 - 13:06
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-06-25-at-4.28.33-PM.jpeg

बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने बोकारो इस्पात संयंत्र को पत्राचार के माध्यम से कहा कि पूर्व के समय में यह सामूहिक निर्णय लिया गया था कि बोकारो इस्पात संयंत्र से संबंधित विभिन्न जनहित के विषयों के समाधान हेतु एक समन्वयक बैठक मासिक रूप से आयोजित की जाएगी। जिसमें माननीय सांसद माननीय विधायक जिला उपायुक्त अनुमंडल पदाधिकारी एवं बोकारो स्टील प्रबंधन की ओर से निदेशक प्रभारी सहभागिता करेंगे।

विधायक ने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का समुचित और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना था किंतु खेद जनक है कि बीते तीन महीने व्यतीत हो चुका हैं। परंतु बि.एस.एल प्रबंधन की ओर से वर्तमान समय तक न कोई बैठक आयोजित की गई और न ही इस संबंध में कोई संवाद या प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। जबकि बोकारो विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बि.एस.एल से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जुड़ी जनसमस्याएं लंबित हैं। जैसे विस्थापन से जुड़ी कठिनाइयां, रिटायर्ड कर्मचारियों की समस्याएं, कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर का भुगतान, सेल के दिवंगत कर्मचारियों की समस्या, पेयजल संकट, आवासीय दिक्कतें, युवाओं के रोजगार सृजन की अनदेखी, पर्यावरणीय असंतुलन, सड़क निर्माण आदि इन महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान अत्यावश्यक है और इन्हें अनदेखा करना उचित नहीं है।

विधायक ने कहा कि हमारा प्रयास शुरू से ही संवाद समन्वय और सहयोग के माध्यम से समाधान खोजने का रहा है, किंतु शीघ्र पहल नहीं की गई और समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कार्यवाही नहीं हुई, तो जनप्रतिनिधि होने के नाते जनाकांक्षाओं के अनुरूप आंदोलन का रुख अपनाना पड़ेगा और ऐसी परिस्थिति में हम लोकतांत्रिक तरीके से अनिश्चितकालीन प्लांट बंद जैसे कठोर कदम उठाने के लिए बाध्य हो सकते हैं। जिसकी पूरी जवाबदेही बि. एस.एल प्रबंधन की होगी अतः इस विषय की गंभीरता को समझते हुए शीघ्र वार्ता के लिए तिथि सुनिश्चित की जाए, जिससे समन्वय से समाधान का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User