जमीन के बैनामा को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 5 घायल

संतकबीर नगर जिले में जमीन के बैनामे को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला भी किया। हमले में पांच लोगों को गंभीर चोटें आईं। इनमें से तीन की हालत नाज़ुक बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामला धनघटा थाना क्षेत्र के सिरसी गांव का है

May 31, 2025 - 05:51
Updated: 1 year ago
0 0
crime.jpg

संतकबीर नगर जिले में जमीन के बैनामे को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला भी किया। हमले में पांच लोगों को गंभीर चोटें आईं। इनमें से तीन की हालत नाज़ुक बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामला धनघटा थाना क्षेत्र के सिरसी गांव का है। पुलिस के अनुसार सिरसी गांव दो लोगों ने आपस में जमीन का क्रय -विक्रय रजिस्ट्री कार्यालय में किया था। इसमें से एक पक्ष काफी नाराज़ था। आज दोनों पक्षों की आपसी कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। झगड़े के दौरान चाकू चलने लगे, जिसमें दोनों पक्षों से कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से तीन को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल भी बरामद की है। मामले की जांच की जा रही है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User