जमुआ : बिजय चौरसिया बने भारतीय जनता पार्टी के बने प्रदेश प्रवक्ता

हिंदुस्तान के वरिष्ठ पत्रकार रहे बिजय चौरसिया बने भारतीय जनता पार्टी झारखण्ड प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता। आपको बता दें कि झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी के आवास पर यह दायित्व बिजय चौरसिया को सौपा है। बीते लोकसभा चुनाव के दौरान गिरिड

Aug 27, 2024 - 06:07
Updated: 2 years ago
0 0
hasgjhjg.jpg

हिंदुस्तान के वरिष्ठ पत्रकार रहे बिजय चौरसिया बने भारतीय जनता पार्टी झारखण्ड प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता। आपको बता दें कि झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी के आवास पर यह दायित्व बिजय चौरसिया को सौपा है। बीते लोकसभा चुनाव के दौरान गिरिडीह जिला के मिर्जागंज व्यवसायिक मंडी में अपने चुनावी पद यात्रा में बाबूलाल मरांडी ने 15 मई को अंगवस्त्र देकर जमुआ प्रखण्ड के पूर्व प्रमुख सोनी चौरसिया एवं हिंदुस्तान के वरिष्ठ पत्रकार बिजय चौरसिया को भाजपा में शामिल कराया था। बिजय के प्रदेश प्रवक्ता बनाये जाने पर जमुआ विधायक केदार हाजरा, भाजपा के जिला अध्यक्ष महादेव दुबे सहित जिला भाजपा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं सहित जमुआ प्रेस क्लब के प्रवीण कुमार, मो. इक़बाल, प्रमोद गुप्ता, लक्ष्मण मंडल, विकास यादव, आशीष कुमार द्विवेदी मंटु, सुधीर द्विवेदी, बद्री यादव, रामचंद्र हाजरा के अलावे कई लोगों ने बधाई दी है।

विजय चौरसिया ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी ने जो दायित्व हमें दिया है। उसपर मैं अक्षरसा उतरने का प्रयास करूंगा। पार्टी का संदेश जन जन तक पहुंचाने का काम करूंगा। मेरे ऊपर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेई, विधायक दल के नेता अमर कुमार बाउरी, संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह और सभी अधिकारियों ने जो भरोसा जताया है। मैं उसे सफलता पूर्वक निर्वहन का कार्य करूंगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User