जमुरावा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भागवत कथा जारी

पंडित विपिन कुमार शुक्ला की कथा का चौथा दिन संपन्न, 17 फरवरी तक चलेगा आयोजन महाराजगंज : रायबरेली तहसील क्षेत्र के जमुरावा गांव में श्री शिव शंकर सिंह (स्वर्गीय देवी बक्स सिंह के पुत्र) के यहां सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। 10 फरवरी से शुरू हुई यह कथा 17 फरवरी तक चलेगी। कथा

Feb 15, 2025 - 15:26
Updated: 1 year ago
0 0
rbl-15.jpg

महाराजगंज : रायबरेली तहसील क्षेत्र के जमुरावा गांव में श्री शिव शंकर सिंह (स्वर्गीय देवी बक्स सिंह के पुत्र) के यहां सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। 10 फरवरी से शुरू हुई यह कथा 17 फरवरी तक चलेगी। कथावाचक पंडित विपिन कुमार शुक्ला की मधुर वाणी में हो रहे इस आयोजन का आज चौथा दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। विशेष रूप से पूर्व प्रधानाध्यापक सहज राम मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, कुल प्रभात मिश्रा, कृष्ण कुमार सिंह, राम कुमार सिंह, नितिन सिंह, लाखन सिंह, राजेंद्र सिंह, सुनील सिंह, विद्यानंद मिश्रा, राजकुमार मिश्रा समेत अनुज, शिवम और अजीत सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। भागवत कथा के माध्यम से धर्म और आध्यात्म का संदेश दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बन रहा है और लोगों को भक्ति का मार्ग मिल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User