जय तुलसी प्रतिष्ठान के संचालक के साथ मारपीट, विरोध में अधिकांश दुकानदारों ने बंद रखी दुकाने

जय तुलसी प्रतिष्ठान के संचालक गौतम जैन ने सेक्टर 4 थानें में घटना की लिखित सूचना दी रिपोर्ट : अविनाश कुमार बोकारो के सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर में शनिवार सुबह जय तुलसी प्रतिष्ठान के संचालक के साथ मारपीट की घटना हुई। घटना की खबर के बाद विरोध में आसपास के दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकाने ब

Feb 23, 2025 - 12:54
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-02-23-at-3.05.25-PM.jpeg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

बोकारो के सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर में शनिवार सुबह जय तुलसी प्रतिष्ठान के संचालक के साथ मारपीट की घटना हुई। घटना की खबर के बाद विरोध में आसपास के दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकाने बंद कर दी। जय तुलसी प्रतिष्ठान के संचालक गौतम जैन ने सेक्टर 4 थानें में घटना की लिखित सूचना दी।

धमकी देते हुए मारपीट करने लगे

बताया कि रोजाना की तरह शनिवार सुबह को अपनी प्रतिष्ठान की सफाई कर रहे थे। उसी वक्त लगभग 10 से 20 हथियारबंद लोग दुकान में जबरन प्रवेश कर गये। दुकान में प्रवेश करते ही धमकी देते हुए मारपीट करने लगे। राइफल दिखा कर जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं दुकान खाली करके जाने को कहा। मारपीट के दौरान मेरे भतीजे वीर के गले से सोने की चैन व जेब से 16,500 नकद छीन लिया गया। पुलिस आवेदन के आधार पर मारपीट के मामले की जांच में जुट गयी है।

अधिकांश दुकाने रही देर शाम तक बंद

घटना के विरोध में देर शाम तक सेक्टर 4 सिटी सेंटर की एक दर्जन से अधिक दुकानदारों ने अपनी दुकानों को बंद रखी। लगभग साढे आठ बजे दुकानदार जय तुलसी के बाहर बैठे रहे। वहीं, घटना के संबंध में सेक्टर चार थाना प्रभारी मुन्ना रवानी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User