जान से मार देने की धमकी देने वाले लोगो पर कार्यवाही की मांग, की एसपी से शिकायत

रायबरेली शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले हिंदू युवा वाहिनी के आशीष पाठक ने अज्ञात लोगों द्वारा जान से मारने की दी गई धमकी को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है और जांच कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि 29 मार्च 2024 समय दोपहर लगभग 12:30 पर मैं जीआईसी प्रदर्शनी

Mar 30, 2024 - 12:48
Updated: 2 years ago
0 0
30-march-rbl-dhamki.jpg

रायबरेली शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले हिंदू युवा वाहिनी के आशीष पाठक ने अज्ञात लोगों द्वारा जान से मारने की दी गई धमकी को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है और जांच कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि 29 मार्च 2024 समय दोपहर लगभग 12:30 पर मैं जीआईसी प्रदर्शनी मैदान से अपने घर जीआईसी हॉस्टल के पीछे जा रहा था। तभी एक बाइक काले रंग की जिसमे तीन लोग मुंह में अंगौछा बांधे मेरे गाड़ी के सामने आ गए और मुझे कॉलर पकड़कर कहा ज्यादा नेता बन रहे हो तुमको बहुत दिनों से देख रहे हैं योगी वाले संगठन में थे, तो अपने आप को बड़ा नेता समझने लगे हो हर जगह पहुंच जाते हो नेतागिरी करने राहुल गांधी को काला झंडा दिखा लियो तो बहुत बड़े नेता समझने लगे अपने को औकात में रहो और ज्यादा विरोध के चक्कर में न पड़ो नहीं तो किसी दिन तुम्हारा काम खतम कर देंगे लोगो को पता भी नहीं चल पाएगा। इतना कहकर वो मेरी गाड़ी में लात मारे जिससे मेरी गाड़ी और मैं उसी जगह गिर गए और वह गाली गलौज देते हुए जीआईसी मैदान से अस्पताल की तरफ चले गए।

महोदय से निवेदन है पहले भी मेरे ऊपर पिछले लोकसभा चुनाव के समय हमला हो चुका है। जिसमे मैं किसी तरह बच गया और इस बार के चुनाव में जान से मार देने की धमकी मिलना कही न कही कोई बड़ी अनहोनी को दर्शा रहा है। महोदय से निवेदन है मामले को गंभीरता पूर्वक संज्ञान में लेकर जो भी कार्यवाही हो करने व मेरी जान माल की रक्षा करने की कृपा करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User