जारंगडीह खुली खदान मे सीसीएल सीएमडी का दौरा

अधिकारियों को दिये कई दिशा-निर्देश सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र के जारंगडीह परियोजना में रविवार को सीसीएल सीएमडी नीलेंदू कुमार सिंह ने दौरा किया तथा जारंगडीह खुले खदान के निरीक्षण के साथ साथ आउटसोर्सिंग पैच का बारिकी से मुआयना किया। सीएमडी दौरे के दौरान कथारा जीएम के अलावे जारंगडीह पीओ, मैनेजर, सर्वे अध

Jul 14, 2024 - 13:29
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-07-14-at-5.42.00-PM.jpeg

सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र के जारंगडीह परियोजना में रविवार को सीसीएल सीएमडी नीलेंदू कुमार सिंह ने दौरा किया तथा जारंगडीह खुले खदान के निरीक्षण के साथ साथ आउटसोर्सिंग पैच का बारिकी से मुआयना किया। सीएमडी दौरे के दौरान कथारा जीएम के अलावे जारंगडीह पीओ, मैनेजर, सर्वे अधिकारियों के अलावे कोलियरी के अनेको अधिकारी शामिल थे। इस मौके पर जारंगडीह परियोजना मे कार्यरत कामगारों ने सीएमडी को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। निरीक्षण उपरांत सीएमडी जारंगडीह परियोजना के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर जानकारियां ली और खास कर जारंगडीह टाटा ब्लॉक के विस्थापन के संबंध में जानकारी लेने के बाद अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को कहा उत्पादन लक्ष्य को हर हाल पुरा करना है, मगर सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाये। उन्होंने कहा कि जितना जल्दी हो विस्थापन कार्य को जल्द से जल्द पूरा करे, ताकि उत्पादन की बाधा दुर हो सके। इस मौके पर युनियन प्रतिनिधिगण भी उपस्थित नजर आये।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User