जारंगडीह दुर्गा मंडप परिसर में आयोजित 67 व श्री रामचरितमानस नवाहयन महायज्ञ के पांचवें दिन राम कथा सुनाने अयोध्या से पहुचे धर्म गुरु

जारंगडीह वासियों ने देर रात्रि तक सुने रामकथा, बाबा का लोगो ने किया स्वागत हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जारंगडीह स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित 67 वां श्री श्री रामचरित मानस नवाहयन महायज्ञ के पांचवें दिन अयोध्या से यहां पहुचे धर्म गुरु सह रामकथा वाचक आचार्य बाबा बाल हर्षिका किशोरी जी महाराज ने

May 04, 2024 - 15:50
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-05-04-at-7.30.46-PM.jpeg

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जारंगडीह स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित 67 वां श्री श्री रामचरित मानस नवाहयन महायज्ञ के पांचवें दिन अयोध्या से यहां पहुचे धर्म गुरु सह रामकथा वाचक आचार्य बाबा बाल हर्षिका किशोरी जी महाराज ने बीते रात्री जारंगडीह वासियों को रामकथा सुनाकर धर्मविभोर कर दिया और श्रृद्धालुओ ने भी देर रात तक रामकथा सुनने में मग्न दिखे। कथा आरंभ होने से पुर्व वेद मंत्रोच्चारण के की ध्वनि से पुरा वातावरण धर्ममय हो गया। इस मौके पर यज्ञ कमेटी के पदाधिकारियों और स्थानीय धर्म प्रेमियो ने बाबा का माला पहनाकर आशिर्वाद लिए। इस यह मे बीते रात्रि गिरिडीह लोक सभा के निर्दलीय प्रत्याशी डॉ उषा सिंह भी अपने समर्थकों के साथ पहुची माथा टेका और बाबा से जीत का आशिर्वाद लिया। आयोजित यज्ञ की शुरुआत 29 अप्रैल कलश यात्रा के साथ हुई और निरंतर जारी है। हर रात्री विभिन्न जगहों से पधारे धर्म गुरु रामकथा सुना लोगो के ज्ञान वर्धन कर रहे हैं इसी कड़ी में यज्ञ के पांचवें दिन अयोध्या से पधारे बाबा आचार्य बाल हर्षिका जी महाराज ने लोगो को श्री राम की कथा सुनाई और लोगों को श्री राम जी के बताये पद चिन्हों पर चलने की बाते कही। जबकि यज्ञ की पुरी विधि व्यवस्था का ध्यनसा यज्ञ कमेटी के पदाधिकारीगण और और स्थानीय युवाओं ने स्वयं संभाल रखी है। कथा सुनने और परिक्रमा करने वाले श्रृद्धालुओ की भीषण गर्मी के बाद भी तांता यज्ञ स्थल पर लगा रहता है। हालांकि यज्ञ कमेटी द्वारा यज्ञ स्थल के समीप शितल जलपान की विशेष व्यवस्था की गई है और यह व्यवस्था कलश यात्रा के साथ ही शुरू हो गई थी।

इस यज्ञ में स्थानीय धर्म गुरु सह पुरोहित कपिल देव पांडेय के अलावे श्री मधुरेश जी महाराज के द्वारा श्री रामचरित्र मानस का पाठ भी प्रारंभ हुआ। इस पुरे धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने का दायित्व यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष जारंगडीह परियोजना पदाधिकारी परमानंद गुईन ,खान प्रबंधक बाल गोविंद नायक सचिव बसंत ओझा कोषाध्यक्ष योगेंद्र सोनार, नेमचंद मंडल नंदकिशोर पंडित ,रामदास केवट, लखन चौहान, मदनलाल वैद्य, धीरज बरनवाल कलीहाडी लटन हाडी अशोक घांसी आदि ने संभाल रखी है।मिली जानकारी के अनुसार यहां हर दिन भोग का भी आयोजन जारी जिसे ग्रहण करने वालो की भी भारी भीड़ उमड़ती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User