जारंगडीह दुर्गा मंदिर परिसर में यज्ञ समिति की बैठक सम्पन्न

धुमधाम व हर्षोल्लास के साथ होगा महायज्ञ का आयोजन : बाल गोविंद हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जारंगडीह दुर्गा मंदिर परिसर में यज्ञ आयोजित करवाने को लेकर यज्ञ समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिस बैठक की अध्यक्षता मैनेजर बाल गोविंद नायक द्वारा किया गया । बैठक में पुरे यज्ञ कमेटी को बहाल रखा गया, जिसके अनुसार

Mar 05, 2024 - 14:51
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-05-at-6.52.46-PM.jpeg

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जारंगडीह दुर्गा मंदिर परिसर में यज्ञ आयोजित करवाने को लेकर यज्ञ समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिस बैठक की अध्यक्षता मैनेजर बाल गोविंद नायक द्वारा किया गया । बैठक में पुरे यज्ञ कमेटी को बहाल रखा गया, जिसके अनुसार अध्यक्ष बाल गोविंद नायक सचिव बसंत ओझा, कोषाध्यक्ष जोगेन्दर सोनार, लालेन्दर ओझा, अरविंद कुमार, नारायण मुंशी, अमर, बाल गोविंद मंडल, सचिन कुमार आदि लोग यज्ञ सम्पन्न करवाने मे अहम भूमिका निभायेंगे। बैठक में यज्ञ शुरू होने की तिथि भी तय कर दी गई है। जिसके अनुसार 29 मार्च से यज्ञ आरंभ होगा कपिल देव पंडित की देख रेख में। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया की पिछले वर्ष से एक सौ रुपया अधिक चंदा भक्तो से ग्रहण किया जायेगा। ताकि यज्ञ के दौरान आर्थिक तंगी ना आने पाये और यह धार्मिक अनुष्ठान सफलता पूर्वक सम्पन्न हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User