जारंगडीह मे कोयला चोरो के हौसले बुलंद, सीआईएसएफ जवानो पर किया जान लेवा हमला

चार जवान घायल, तीन महिलाएं व एक पुरुष, ढोरी रिजनल अस्पताल में चल रहा है इलाज पिछले दिनों जारंगडीह रेलवे साइडिंग प्लेटफार्म नंबर एक से कोयला चोरी रोकने व सीसीएल बीएंडके जीएम के रामाकृष्णा के निर्देश पर जारंगडीह रेलवे साइडिंग में सीआईएसएफ की तैनाती की गई थी। जिसके बाद से कोयला चोरी की घटना मे लगातार

Mar 19, 2024 - 13:58
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-19-at-4.43.32-PM.jpeg

पिछले दिनों जारंगडीह रेलवे साइडिंग प्लेटफार्म नंबर एक से कोयला चोरी रोकने व सीसीएल बीएंडके जीएम के रामाकृष्णा के निर्देश पर जारंगडीह रेलवे साइडिंग में सीआईएसएफ की तैनाती की गई थी। जिसके बाद से कोयला चोरी की घटना मे लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी। मगर यह बात कोयला चोरो को इतना ना गवार गुजरा की कोयला चोरो के एक बड़े समुह ने साइडिंग में तैनात सीआईएसएफ जवानो पर ही जानलेवा हमला कर दिया। जिसमे इंस्पेक्टर आरती सिंह, हेड कांस्टेबल सावित्री कुमारी, कांस्टेबल सोनी कुमारी व जवान बीएन मिश्रा बुरी तरह घायल हो गया। जिनका इलाज फिलवक्त सीसीएल ढोरी रिजनल अस्पताल में चल रहा है। घायल महिला सीआईएसएफ ने जानकारी देते हुए बताई की वे लोग अहले सुबह साइडिंग में पेट्रोलिंग ड्युटी कर रही थी और लोडिंग मे रेलवे रैक लगी थी। इसी बीच रैक के निचे से लगभग सौ लोगो का समुह लाठी डंडे से उन लोगो पर हमला कर दिया। यह देख हम लोग जान बचाने के लिए अपने बैरक की ओर भागे तो वे लोग हमारे उपर पत्थर चलाने लगे और कुछ ही देर में वे लोग हम सभी को घेर लिया और लाठी डंडे, बैट आदि से हम लोगों के उपर हमला कर दिया। हम लोग बचाव करने के स्थिति में नही थे क्योंकि उन लोगो की संख्या काफी थी और सभी लाठी डंडे से लैस थे। हम लोगों ने जान बचाने के लिए उन लोगो से काफी आरजू मिन्नते की मगर वह एक नही सुना और हम लोगो को बुरी तरह पिटना शुरू कर दिया। जब हम लोग मुरझित होकर गिर पड़े तो वे लोग वहां से चले गए। जाते जाते उन लोगो ने साइडिंग में खड़ी मोटरसाइकिल को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर गया। सुबह होते ही इस घटना की जानकारी सीआईएसएफ कमांडेंट को हुई आनन फानन मे भारी संख्या में सीआईएसएफ जवानो की टीम लेकर जारंगडीह रेलवे साइडिंग पहुचे और घायल जवानो को अस्पताल भेजवाने के साथ साथ भारी संख्या में उक्त रेलवे साइडिंग में जवानो की तैनाती कर दी। इस संबंध में उन से बात करने की काफी कोशिश की गई मगर उन्होंने मिडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। वही यह पुरा घटना क्रम रेलवे साइडिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है अब सीआईएसएफ उसे खंगालने मे जुटी हैं तथा हमलावरों का पहचान किया जा रहा है। बताता चलू की जब से उक्त रेलवे साइडिंग में सीआईएसएफ की तैनाती हुई है तब से कोयला चोरों के लिए काफी दिक्कत हो गई है। रात दिन कोयला चोरी को एकाएक ब्रेक लग गया है।

ये भी पढ़ें : गोपालगंज : पंचायती के दौरान प्रेमिका के पिता ने प्रेमी को उसके ही सामने मारा चाकू, पुलिस ने 24 घंटा के अंदर किया गिरफ्तार

बताता चलू की पहले दिन रात एक सामान इस साइडिंग से खुले आम कोयला ढोया जाता था मगर सीआईएसएफ की तैनाती के बाद यह एक दम से रुक गया। लोगों का अनुमान है कि कोयला चोरो के समुह ने ही सीआईएसएफ जवानो पर हमला किया होगा क्योंकि उसके अवैध धंधे का रुकावट ये सुरक्षा कर्मी बने हुए थे। फिलवक्त यहां भारी संख्या में सीआईएसएफ हथियार बंद जवानो की तैनाती है निश्चित ही किसी अनहोनी की ओर इशारा कर रही है। दुसरी तरह घटना ने यह बता दिया है कि यहां के कोयला चोरो का हौसला इतना बुलंद ही पर सीआईएसएफ जैसी मजबूत संस्था के जवानो भी हमला करने की जुर्रत कर सकते हैं। बहरहाल देखना बाकि होगा कि अब सीआईएसएफ इन कोयला चोरो से कैसे निपटती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User