जिंदा बुजुर्ग को मृत दिखाकर दबंगों ने लिखवा ली जमीन, कानून गो व लेखपाल समेत नौ लोगों पर केस दर्ज

रायबरेली में राजस्व विभाग की मिलीभगत से जिंदा बुजुर्ग को मृत दिखाकर फर्जी तरीके से कागज तैयार कर जमीन लिखवा लेने के मामले में पुलिस ने कानून गो लेखपाल समेत 9 लोगों पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आपको बता दे कि आज दिनांक 18 अगस्त 2024 दिन रविवार को समय करीब 1 बजे रायबरेली जनपद के भदोखर थान

Aug 18, 2024 - 10:49
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-3.53.51-PM.jpeg

रायबरेली में राजस्व विभाग की मिलीभगत से जिंदा बुजुर्ग को मृत दिखाकर फर्जी तरीके से कागज तैयार कर जमीन लिखवा लेने के मामले में पुलिस ने कानून गो लेखपाल समेत 9 लोगों पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आपको बता दे कि आज दिनांक 18 अगस्त 2024 दिन रविवार को समय करीब 1 बजे रायबरेली जनपद के भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे निकासू के ग्राम पंचायत बेलाभेला थाना भदोखर के रहने वाले पीड़ित ने एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि, सदर तहसील के अधिकारियों का कर्मचारियों की मिलीभगत से उसकी जमीन को दबंगों ने उसे मृत दिखाकर लिखवा लिया। थाने से मुकदमा न दर्ज होने पर पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया तब जाकर मुकदमा दर्ज हुआ कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार की शाम को भदोखर थाने में सदर तहसील के कानून गो लेखपाल समेत 9 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी कूटरचित रचना करने का केस दर्ज किया गया है। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि सदर तहसील के कानूनगो, लेखपाल से सांठ गांठ करके दबंगों ने उसकी जमीन मृत दिखाकर अपने नाम लिखवा ली। पीड़ित को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने नाराजगी जताई। इस पर आरोपियों ने जान माल की धमकी दी, यहाँ बेलाभेला ग्राम पंचायत के पूरे निकासू गांव के रहने वाले 63 वर्षीय राम लखन ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी कुछ जमीन थाना क्षेत्र के बेला टेकई गांव में है। बेला टेके के रहने वाले कुछ लोगों ने कानून व लेखपाल से सांठ गांठ कर उसे मृत दिखाकर उसकी जमीन को अपने नाम कर ली, जमीन अप्रैल 2024 में लिखवाई गई है। जानकारी होने पर,बेला टेकई पहुंचकर जमीन लिखाने पर नाराजगी जताई गई तो उसके साथ मारपीट की गई। जिस पर पीड़ित ने सपा से शिकायत कर मुकदमा में दर्ज सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कार्यवाही किए जाने की मांग की गई है। रविवार को थाना प्रभारी शिवाकांत पांडे ने बताया कि पीड़ित राम लखन की तहरीर पर बेला टेकई गांव की रहने वाली शकुंतला देवी, उनके बेटों में उमेश चंद्र, दीप चंद्र गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता ज्ञान चंद्र, विपिन चंद्र, बेटी शालिनी और हल्का लेखपाल संतोष त्रिपाठी व कानून गो समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और पूरे मामले में जांच पड़ताल कर कार्यवाही की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User