जिला अस्पताल में दलालों का जमावडा, मरीज से पर्चे लेकर डॉक्टर से लिखवा रहे हैं बाहर की दवा, वीडियो वायरल

रायबरेली के पुरुष जिला अस्पताल में लगातार दलालों का बोलबाला देखने को मिल रहा है। यहां सुबह से ही यह दलाल वार्डों के बाहर खड़े हो जाते हैं और आने वाले मरीजों से पर्चे लेकर डॉक्टर से सांठ गांठ कर अपने अपने मेडिकल स्टोर की दवा लिखवा रहे हैं। जबकि जिला अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में पर्याप्त दवाई उपलब्ध ह

Apr 18, 2024 - 03:54
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240418-WA0000.jpg

रायबरेली के पुरुष जिला अस्पताल में लगातार दलालों का बोलबाला देखने को मिल रहा है। यहां सुबह से ही यह दलाल वार्डों के बाहर खड़े हो जाते हैं और आने वाले मरीजों से पर्चे लेकर डॉक्टर से सांठ गांठ कर अपने अपने मेडिकल स्टोर की दवा लिखवा रहे हैं। जबकि जिला अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में पर्याप्त दवाई उपलब्ध होने के बाद भी लगातार बाहर की दवाएं लिखी जा रहे हैं। आपको बता दे कि आज दिनांक 17 अप्रैल 2024 दिन बुधवार को समय करीब 9:00 बजे जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को जांच कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। दरअसल जिला पुरूष अस्पताल के वार्ड नंबर 29, 30, 31 व एमरजेंसी में अक्सर डॉक्टर के चेंबर के पास गेट पर खड़े होकर आने वाले मरीजों को अटेंड करने के साथ-साथ उनके पर्चे लेकर दवा लिखवाने का आरोप एक पीड़ित मरीज ने लगाया है। पीड़ित दिलीप कुमार निवासी थाना कोतवाली नगर ने बताया है कि वह अपने एक पैर की हड्डी को दिखाने के लिए जिला अस्पताल के हड्डी वह विभाग में आया हुआ था। तभी वहां कथित रूप से खड़े एक युवक द्वारा पर्चा लेकर लाइन में खड़े होने के लिए कहा गया। इसके उपरांत उसके परिचय में बारी आने के बाद महंगी दवाई लिख दी गई। जबकि जिला अस्पताल में पर्याप्त दवाएं होने के बाद भी बाहर से लगातार दवाई लिखी जा रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार जिला अस्पताल के ध्यान नहीं दे रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही अस्पताल के आल्हा अधिकारी जांच पड़ताल में जुट गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User