जिला के झुमरा पहाड़ पर कोबरा बटालियन के साथ नक्सलियों की मुठभेड़

झुमरा पहाड़ की तलहटी पर कोबरा बटालियन और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस संबंध में बताया गया कि बेरमो अनुमंडल के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र की चुटे पंचायत अंतर्गत दंडरा जंगल में कोबरा और जगुआर पुलिस का आमना सामना हुआ और दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गयी। मुठभेड़ की पुष्टि स्थानीय थाना प्रभारी ने क

Feb 13, 2024 - 09:47
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240213-WA0005-1.jpg

झुमरा पहाड़ की तलहटी पर कोबरा बटालियन और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस संबंध में बताया गया कि बेरमो अनुमंडल के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र की चुटे पंचायत अंतर्गत दंडरा जंगल में कोबरा और जगुआर पुलिस का आमना सामना हुआ और दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गयी। मुठभेड़ की पुष्टि स्थानीय थाना प्रभारी ने की है।
सूत्रों के अनुसार कोबरा बटालियन को सूचना मिली थी कि नक्सलियों के दस्ते की इसी जंगल में गतिविधि जारी है। जानकारी मिलते ही कोबरा बटालियन ने ऑपरेशन शुरू कर दिया. दोनों ओर से गोलीबारी चल रही है। इसकी पुष्टि स्थानीय थाना प्रभारी ने की है। ज्ञात हो कि 24 जनवरी 2022 को भी गोमिया थाना क्षेत्र के धमधरवा कुम्बा टुंगरी नाला के पास नक्सलियों के दस्ते के साथ जिला पुलिस, जगुआर और सीआरपीएफ 26 बटालियन की मुठभेड़ हुई थी. मिथिलेश सिंह के दस्ते के साथ भिड़ंत हुई थी, मिथिलेश सिंह के आत्मसमर्पण के बाद वीरसेन मांझी, कुँवर मांझी इस क्षेत्र की कमान संभाले हुए है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User