जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में विधानसभा चुनाव 2024 के निमित्त विभिन्न कोषांगो के द्वारा किए जा रहे कार्यों की हुई समीक्षा

सभी कोषांग निर्वाचन से संबंधित सभी आवश्यक कार्यों को पूर्ण कर लें और संबंधित कोषांग से समन्वय बनाकर कार्य करेगें : जिला निर्वाचन पदाधिकारी… समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में विधानसभा चुनाव 2024 के निमित गठित किए गए विभिन्न कोषांग के कार्यों के अल

Oct 26, 2024 - 14:47
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-10-26-at-5.43.12-PM.jpeg

समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में विधानसभा चुनाव 2024 के निमित गठित किए गए विभिन्न कोषांग के कार्यों के अलावा अन्य बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक समीक्षा किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने समीक्षा करते हुए विभिन्न कोषांगों के कार्यों की जानकारी लेते हुए प्रतिनियुक्त किए गए पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने कर्तव्यों का जिम्मेवारीपूर्वक निर्वहन करें। निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें, साथ ही सभी कोषांग को निर्देश दिया गया कि निर्वाचन को लेकर सारी तैयारियां दुरुस्त कर लें और सभी कोषांग समन्वय बनाकर कार्य करें। समीक्षा के क्रम में ऑब्जर्वर सेल, ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सेल, पीडब्ल्यूडी कोषांग, स्वीप कोषांग, स्ट्राँग रूम, सी विजिल कोषांग, ट्रेनिंग कोषांग, लॉ एंड ऑर्डर, इलेक्शन एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग सेल, आईटी सेल, पोस्टल बैलट, मेटेरियल डिस्ट्रीब्यूशन सेल, कंट्रोल रूम व हेल्पलाइन सेल, मीडिया कोषांग, एमसीएमसी कोषांग आदि कोषांगों के संबंधित नोडल ऑफिसर से किए जा रह कार्यों की जानकारी ली। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग से उनके कोषांग से संबंधित जारी किए गए मैन्युअल को अच्छी तरह से पढ़ लेने एवं कार्यों के दौरान निर्वाचन आयोग से जारी सभी दिशा निर्देशों के अनुपालन का निर्देश दिया, साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को किसी भी प्रकार की कोई दुविधा होने पर अपने वरीय अधिकारियों के साथ समन्वय करने के उपरांत ही कार्य करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने विधानसभा चुनाव 2024 के तहत सभी चुनावी प्रक्रियाओं को साफ-स्वच्छ, निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर संपन्न कराने की बात कही।

इस दौरान उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User