जिला बनाने की मांग को लेकर धरना के 56 वें दिन बुंडू के मुखिया का भी मिला समर्थन

अधिवक्ता संघ बेरमो तेनुघाट के तत्वाधान मे चल रहे बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले बेरमो को जिला बनाने की मांग मे बैठे समिति के संयोजक संतोष कुमार नायक के समर्थन मे बुंडू पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह समाज सेवी रितेश सिन्हा ने अपने दल बल के साथ समर्थन दिया। वही बंदी के 56 वें दिन होने के बाद

Jan 30, 2024 - 08:58
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-01-30-at-6.44.17-PM.jpeg

अधिवक्ता संघ बेरमो तेनुघाट के तत्वाधान मे चल रहे बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले बेरमो को जिला बनाने की मांग मे बैठे समिति के संयोजक संतोष कुमार नायक के समर्थन मे बुंडू पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह समाज सेवी रितेश सिन्हा ने अपने दल बल के साथ समर्थन दिया। वही बंदी के 56 वें दिन होने के बाद भी सरकार का कोई प्रतिनिधि इस धरने का सुध लेने नहीं पंहुचा। वही बेरमो जिला की मांग को लेकर सम्पूर्ण बेरमो बंद होने के बाद भी कोई प्रतिनिधि इस पर किसी भी तरह की प्रक्रिया नहीं दे रहे है। वही धरने पर बैठे संतोष कुमार नायक का हौसला और भी बुलंद होता जा रहा है, लेकिन सरकार की कुर्सी खुद डगमगा रही है। वहीं अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा और महासचिव वकील प्रसाद के द्वारा धरने पर बैठे नायक जी का पूरा ध्यान रखे हुऐ है। वहीं इस धरने मे आज शालीग्राम प्रसाद, अधिवक्ता आनन्द श्रीवास्तव, नारायण प्रजापति, मुन्ना श्रीवास्तव, मुकेश कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता बासु डे, उमेश महतो, अधिवक्ता प्रहलाद महतो, पंकज पाठक, जशु श्रीवास्तव सहित कई लोग अपना बहुमूल्य समय दिया और साथ ही सरकार से जल्द बेरमो को जिला बनाने की मांग की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User