जिले से ही बने रहेंगे राहुल गांधी सांसद कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, मिठाई का खिलाकर दी बधाई है

रायबरेली के नव निर्वाचित सांसद राहुल गाँधी रायबरेली से अपनी सांसदी जारी रखगे और वायनाड सीट से इस्तीफा देने की घोषणा के की है। जिसको लेकर रायबरेली के कांग्रेसियों में गजब का उत्साह है। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी है। आपको बता दे कि आज दिनांक 18 जून 2024 दिन मंगलवार को समय करीब 8:00 रायबरेली जनपद

Jun 18, 2024 - 09:09
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-06-18-at-1.59.40-PM.jpeg

रायबरेली के नव निर्वाचित सांसद राहुल गाँधी रायबरेली से अपनी सांसदी जारी रखगे और वायनाड सीट से इस्तीफा देने की घोषणा के की है। जिसको लेकर रायबरेली के कांग्रेसियों में गजब का उत्साह है। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी है। आपको बता दे कि आज दिनांक 18 जून 2024 दिन मंगलवार को समय करीब 8:00 रायबरेली जनपद के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र तिलक भवन कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी व नगर पालिका अध्यक्ष शत्रुघ्न सोनकर ने बताया कि राहुल गांधी रायबरेली से ही सांसद बने रहेंगे और वायनाड सीट छोड़ेंगे। सोमवार की रात कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा राहुल गाँधी के रायबरेली से सांसद बने रहने और प्रियंका गाँधी के वायनाड से चुनाव लड़ने के एलान के बाद रायबरेली के कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय तिलक भवन में सुबह से ही कांग्रेसियों का जमावड़ा लगा हुआ है और जमकर आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिला कर मुँह मीठा कराया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल गाँधी रायबरेली से सांसद बने रहेंगे ये उसी दिन तय हो गया था। जिस दिन सोनिया गाँधी ने कहा था कि मैं अपना बेटा आपको सौंप रही हूं, राहुल आपको निराश नही करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User