जीआरपी थाना प्रभारी ने आधा दर्जन मुकदमों के दर्ज आरोपी को चोरी के समान के साथ दबोचा

ब्यूरो रिपोर्ट : शिवा मौर्या रायबरेली में रेलवे स्टेशनों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आधा दर्जन से अधिक मुकदमों में दर्ज एक आरोपी अभियुक्त को चोरी के समान के साथ जीआरपी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिस पर पुलिस ने विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस महानिदेशक रेलवे राजकीय रेलवे पुलिस

Apr 30, 2025 - 14:58
Updated: 1 year ago
0 0
rbl-27.jpg

ब्यूरो रिपोर्ट : शिवा मौर्या

रायबरेली में रेलवे स्टेशनों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आधा दर्जन से अधिक मुकदमों में दर्ज एक आरोपी अभियुक्त को चोरी के समान के साथ जीआरपी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिस पर पुलिस ने विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस महानिदेशक रेलवे राजकीय रेलवे पुलिस उत्तर प्रदेश के आदेश अनुसार पुलिस अधीक्षक रेलवे रोहित मिश्रा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध में अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्रवाई के अंतर्गत दिनांक 29 अप्रैल दिन मंगलवार की रात को करीब 11: 30 बजे शहर स्थित रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 के पास बने ओवर ब्रिज के पास से एक शातिर अभियुक्त को चोरी के समान के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जिसको थाना जीआरपी कार्यालय पर लाकर अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस पूरे मामले पर जीआरपी थाना प्रभारी विनोद कुमार कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त बंधन सिंह पुत्र इंद्रभान सिंह निवासी कुरौली थाना जायस जनपद अमेठी का रहने वाला है, जो ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। जिस पर विभिन्न जनपदों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत है। अभियुक्त पर अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया गया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक पीली धातु की लॉकेट बरामद हुई है। जीआरपी पुलिस की माने तो पकड़ा गया शातिर चोर अभ्यस्त अपराधी है। जिसका लंबा चौड़ा अपराधी के इतिहास भी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User