जीना से पैर फिसलने से अधेड़ गंभीर रूप से घायल, उपचार के दौरान अधेड़ की मौत

उन्नाव : आसीवन थाना क्षेत्र के अंतर्गत जीना से पैर फिसलने से अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान अधेड़ ने दम तोड़ दिया परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव क

May 12, 2025 - 15:12
Updated: 1 year ago
0 0
death.jpg

उन्नाव : आसीवन थाना क्षेत्र के अंतर्गत जीना से पैर फिसलने से अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान अधेड़ ने दम तोड़ दिया परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। थाना क्षेत्र के गांव जखैला निवासी दिनेश (54) पुत्र बाबू देर रात छत से नीचे उतर रहे थे। तभी अचानक उनका पैर फिसल गया, जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने गंभीर हालत में मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दिनेश ने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर घर चले आये बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का परियर घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया है। मृतक के दो पुत्र रोहित व राज हैं। मृतक खेती किसानी करता था। मृतक की पत्नी शिव देवी सहित सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User