जेएलकेएम की समीक्षा बैठक में पहुंचे जयराम महतो

पार्टी को बुथ लेवल पर मजबूत करते हुए 2029 में सभी 81 सीट पर लड़ेगी चुनाव : जयराम महतोकार्यकर्ताओं के बदौलत पार्ट झारखंड में अपनी पहचान बनाने का काम किया : जयराम महतो रिपोर्ट : आकाश कुमार निराला जैनामोड़ के बांधडीह स्थित प्रजापति धर्मशाला में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की समीक्षा बैठक आय

Dec 02, 2024 - 10:36
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-12-01-at-10.38.51-PM.jpeg

रिपोर्ट : आकाश कुमार निराला

जैनामोड़ के बांधडीह स्थित प्रजापति धर्मशाला में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष रथु लहेरी तथा संचालन रंजन प्रकाश ने किया। आयोजित बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह डुमरी के नवनिर्वाचित विधायक जयराम कुमार महतो उपस्थित रहे। श्री महतो ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी के सभी सहयोगी और सदस्य ने पूरे ताक़त के साथ झारखंड में अपनी पहचान बनाने का काम किया है। आगामी सन 2029 विधानसभा चुनाव में पार्टी झारखंड के सभी 81 सीट पर लड़ा लड़ेगी। कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में हौसला बनाए रखें। संगठन को बुथ लेवल पर मजबूत बनाने का काम किया जाएगा। श्री महतो ने झारखंड के सभी मतदाताओं का पार्टी को समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया। उक्त समीक्षा बैठक में बतौर विशिष्ट अतिथि बोकारो जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार महतो, बेरमो विधानसभा प्रभारी महादेव रवानी, बोकारो जिला महिला अध्यक्षा रेखा महतो, उत्पल मंडल, विश्वजीत कुमार, महेश बेसरा, गुप्तेश्वर मंडल, बादल मूर्मू, रामकुमार टुडू, मजहर अंसारी, जिलानी अंसारी, गोबिंद महतो, शहजाद अंसारी, मंशु जी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User