जेबीकेएसएस के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, पाँच प्रत्याशियों के नाम पर लगी मुहर

केन्द्रीय अध्यक्ष संजय मेहता को बड़कागांव से मिला टिकट, कहा- परिवारवाद पर होगा हमला झारखंड बचाओ क्रांति सेना समिति (जेबीकेएसएस) ने विधानसभा चुनाव हेतु अपने प्रत्याशियों की औपचारिक घोषणा कर दी है। केन्द्रीय चुनाव समिति की सिफारिश पर नामों को फाइनल किया गया है। पहली सूची जारी करते हुए पाँच प्रत्याशिय

Oct 21, 2024 - 12:58
Updated: 2 years ago
0 0
sanjay-mehta.jpg

झारखंड बचाओ क्रांति सेना समिति (जेबीकेएसएस) ने विधानसभा चुनाव हेतु अपने प्रत्याशियों की औपचारिक घोषणा कर दी है। केन्द्रीय चुनाव समिति की सिफारिश पर नामों को फाइनल किया गया है। पहली सूची जारी करते हुए पाँच प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। इसमें केन्द्रीय अध्यक्ष संजय मेहता का नाम भी शामिल है। संजय मेहता को समिति द्वारा बड़कागांव विधानसभा से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं अन्य चार प्रत्याशियों में कांके विधानसभा से दीपशिखा कुमारी, धनवार विधानसभा से अभिषेक कुमार साहू, लातेहार से ओमप्रकाश पासवान एवं धनबाद विधानसभा से सुधा कुमारी सिंह को टिकट दिया गया है।

टिकट की घोषणा होने उपरांत संजय मेहता ने कहा कि जेबीकेएसएस पूरी मजबूती के साथ यह चुनाव लड़ने जा रही है। जनता का पूरा समर्थन हमें प्राप्त है। वहीं बड़कागांव से चुनाव लड़ने की बात पर उन्होंने कहा कि केन्द्रीय चुनाव समिति ने अच्छी रिसर्च के बाद मुझे यहाँ से टिकट दी है। क्षेत्र में पर्याप्त जनसमस्याओं एवं मेरे पुराने कार्यों एवं अनुभवों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। हम सब मिलकर क्षेत्र में परिवारवाद की राजनीति के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे और जीतेंगे। परिवारवाद एवं मोनोपॉली के खिलाफ उलगुलान करने का इससे अच्छा वक्त नहीं हो सकता। बड़कागांव में बड़ा परिवर्तन होने वाला है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User