जैनियों के महान धर्म गुरु का आगमन पेटरवार प्रखंड में

बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड मे जैनियों के महान धर्म गुरु परम पूज्य मुनिवार 108 श्री प्रमाण सागर गुरु महाराज का आगमन हुआ। वहीं पुरे जैन समाज के महिला-पुरुष और बच्चे धर्मगुरु का अर्शीवाद पाने के लिए जैनधर्म शाला मे जुट गए। सभी ने अपने धर्म गुरु का अर्शीवाद बारी बारी से प्राप्त कर बहुत ही खुश नजर आये

Jan 27, 2024 - 06:19
Updated: 2 years ago
0 0
27-jan-bermo.jpg

बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड मे जैनियों के महान धर्म गुरु परम पूज्य मुनिवार 108 श्री प्रमाण सागर गुरु महाराज का आगमन हुआ। वहीं पुरे जैन समाज के महिला-पुरुष और बच्चे धर्मगुरु का अर्शीवाद पाने के लिए जैनधर्म शाला मे जुट गए। सभी ने अपने धर्म गुरु का अर्शीवाद बारी बारी से प्राप्त कर बहुत ही खुश नजर आये। वहीं धर्म गुरु सम्मेद शिखर से पैदल विहार करते हुऐ अपने धर्म गुरु आचर्य श्री 108 विद्या सागर जी महाराज के दर्शानार्थ डोंगर गड़ (मध्यप्रदेश) जाने के क्रम मे पेटरवार पहुचे। जँहा गाजे- बाजे के साथ जैन धर्मावलियों एवं अन्य भगतों ने भी उनकी अगवानी की एवं अर्शीवाद प्राप्त की। वही पैदल यात्रा के दौरान गुरु भक्त नरेश कुमार जैन के यहाँ इनकी आहार चर्या हुई. उन्हों ने बताया की गुरु महाराज सम्मेद शिखर से पैदल चलकर लगभग 900 किलोमीटर की पद यात्रा कर अपने गुरु महाराज के पास पहुंचेंगे। वही आचार्य श्री विधा सागर जी के अन्य सभी शिष्यों के वहां पहुंचने की संभावना बताई जा रही है। इस मौके पर जैन समाज के अध्यक्ष मनोज कुमार जैन, शांति लाल जैन, अजय कुमार जैन, पदम चंद जैन, जितेंद्र कुमार जैन, राजेश कुमार, राकेश कुमार, बिक्रम कुमार, बिनोद कुमार, मंजू देवी, सीमा देवी, दीपिका जैन, सुबोध कुमार, सुनील कुमार, मुकेश कुमार, संगीता छावड़ा, कंचन देवी छावड़ा, पंकज कुमार छावड़ा सहित कई धर्मवालम्बी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User