झटका मशीन की चपेट में आने से एक माहिला बुरी तरह से झुलसी, इलाज के दौरान मौत

गदागंज रायबरेली : खेतों में छुटटा जानवरों की रखवाली के लिए लगाई गई झटका मशीन की चपेट में आने से एक महिला बुरी तरह से झुलस गई। जिसकी इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई है। गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे उद्धव निवासी संजय पुत्र लाल अपने खेतों में जानवरों से फसल की सुरक्षा के लिए झटका मशीन लगा रखी थी। गुरु

Mar 10, 2024 - 15:27
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-10-at-8.22.41-PM.jpeg

गदागंज रायबरेली : खेतों में छुटटा जानवरों की रखवाली के लिए लगाई गई झटका मशीन की चपेट में आने से एक महिला बुरी तरह से झुलस गई। जिसकी इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई है। गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे उद्धव निवासी संजय पुत्र लाल अपने खेतों में जानवरों से फसल की सुरक्षा के लिए झटका मशीन लगा रखी थी। गुरुवार को गांव निवासिनी जागे लाल की 40 वर्षी पत्नी गायत्री देवी साउथ के लिए खेतों की तरफ गई हुई थी। तभी झटका मशीन की चपेट में आ गई और बुरी तरह से झुलस गई पर जानू द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन शनिवार को महिला ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही गदागंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की है। वहीं घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी गदागंज संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User